1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. कंगना रनौत ने राम कपूर की 'लॉक अप 2' में लगाई क्लास, बोलीं- 'अपना फूहड़पन दिखाने आए हो?'

कंगना रनौत ने राम कपूर की 'लॉक अप 2' में लगाई क्लास, बोलीं- 'अपना फूहड़पन दिखाने आए हो?'

 Published : Jul 02, 2026 09:53 am IST,  Updated : Jul 02, 2026 09:55 am IST

कंगना रनौत ने 'लॉक अप 2' में एंट्री करते ही कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस के बारे में बात की। इस दौरान बॉलीवुड 'क्वीन' ने होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख के सामने राम कपूर को खरी-खोटी सुनाई।

kangana ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत और राम कपूर Image Source : X/@AARTIM18

लॉक अप सीजन 2 पिछले हफ्ते 15 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ, जिसमें मशहूर टेलीविजन एक्टर राम कपूर भी शामिल हैं। पहले दिन से ही राम अपने बेतुके बयान को लेकर खूब सुर्खियां बटो रहे हैं। हालांकि, होस्ट फराह खान ने उन्हें सेफ खेलने और किसी भी तरह के ड्रामा से दूर रहने को कहा है। अब हाल ही में एक्स होस्ट कंगना रनौत को उनके परफॉर्मेंस के लिए उन्हें टोकते हुए और उनसे पूछते हुए देखा गया कि अगर उन्हें लगता है कि वह इसके लिए बहुत बड़े हैं तो उन्होंने शो में आने की जहमत क्यों उठाई।

कंगना रनौत ने राम कपूर की बोलती कर दी बंद

'लॉक अप 2' के अपकमिंग एपिसोड में हमने देखने को मिलेगा कि कंगना रनौत कंटेस्टेंट से उनके पहले कुछ दिनों की परफॉर्मेंस के बारे में सवाल करती हैं। उन्होंने खास तौर पर राम कपूर को टोका और कहा, 'राम गेम को सीरियसली नहीं लेना था और अगर लगता है कि तुम इस जेल के लिए बहुत बड़े हो तो तुम आए हो क्यों? अपना फूहड़पन दिखाने आए हो?'

राम कपूर को बचाव करने का नहीं मिला मौका

कंगना रनौत के सावल का जवाब देते हुए, राम कहते हैं, 'जब सही समय आएगा तो मैं भी अपनी सच्चाई को मानूंगा और यहां किसी से भी बेहतर बनूंगा।' कंगना ने जवाब दिया, 'अगर तुम बेहतर बनना चाहते हो तो अपना बचाव मत करो।' बता दें कि यह सिर्फ प्रोमो है, क्योंकि पूरा एपिसोड अगले हफ्ते शनिवार को आएगा। कंगना रनौत की एंट्री से लॉक अप में बड़ा धमाका होने वाला है।

राम कपूर के बेतुके बयान

शो में पहले राम ने शादी में बेवफाई का बचाव किया और कहा कि प्यार में कोई भी चीज रिश्ता तोड़ने की वजह नहीं बनती। इस पर उनकी साथी कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला के साथ बहस भी हुई थी और कहा कि चीटिंग गलती से होती है। इसके बाद हाल ही में होस्ट के साथ बहस करने की वजह से सोशल मीडिया पर राम की आलोचना हुई थी। कई दर्शकों ने अपनी निराशा जाहिर की कि उन्होंने अपनी गलतियों को नहीं समझा और फराह खान के साथ बहस में उलझ गए। इस हफ्ते अब तक सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चमोला एलिमिनेशन से बच गए हैं, जबकि बाकी कंटेस्टेंट अभी भी अपनी जगह बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं- पहले दिया था रोने के लिए कंधा, अब श्रेया कालरा ने हर्षद चोपड़ा की बुराई, बोलीं- 'इसे कोई लड़की शादी नहीं करेगी'

कंगना रनौत की 'लॉक अप 2' में होगी एंट्री, पहले एलिमिनेशन में मचेगी हलचल, डेंजर जोन में 5 कंटेस्टेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन