1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. कंगना रनौत की 'लॉक अप 2' में होगी एंट्री, पहले एलिमिनेशन में मचेगी हलचल, डेंजर जोन में 5 कंटेस्टेंट्स

कंगना रनौत की 'लॉक अप 2' में होगी एंट्री, पहले एलिमिनेशन में मचेगी हलचल, डेंजर जोन में 5 कंटेस्टेंट्स

 Published : Jul 01, 2026 10:28 am IST,  Updated : Jul 01, 2026 05:53 pm IST

कंगना रनौत इस वीकेंड 'लॉक अप: सच या सजा' शो के पहले एलिमिनेशन में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आने वाली हैं। डेंजर जोन में रियाज अली और सूफी मोतीवाला समेत पांच कंटेस्टेंट पर खतरे की तलवार लटकी हुई है।

Farah Khan, Riteish Deshmukh- India TV Hindi
फराह खान और रितेश देशमुख Image Source : INSTAGRAM/@NETFLIXINDIAREALITY

नेटफ्लिक्स का शो 'लॉक अप: सच या सजा' इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है, जिसके अब तक 4 एपिसोड आ चुके हैं। इस शो के कंटेस्टेंट्स दर्शकों के बीच लाइमलाइट में बने हुए। फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए जा रहे इस दूसरे सीजन ने भी सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कंटेस्टेंट्स ने अपने चौंकाने वाले खुलासों और मुश्किल टास्क से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा लिया है। अब मेकर्स एक और सरप्राइज लेकर आए हैं, क्योंकि कंगना रनौत इस रियलिटी शो के पहले एलिमिनेशन एपिसोड में नजर आने वाली हैं। शो के पहले एविक्शन के दौरान वह इस वीकेंड 'जनता की आवाज' स्पेशल गेस्ट के तौर पर एंट्री करेंगी।

कंगना रनौत पहले एलिमिनेशन में आएंगी नजर

शो में वापसी के बारे में बात करते हुए कंगना रनौत की टीम ने बताया, 'यह शो हमेशा से ही अपनी सच्चाई को अपनाने के बारे में रहा है, चाहे वह कितनी भी असहज क्यों न हो।' उन्होंने आगे कहा, 'इस वीकेंड 'लॉक अप: सच या सजा' के पहले एलिमिनेशन के लिए फराह और रितेश के साथ जूरी या 'जनता की आवाज' के तौर पर शामिल होने पर मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि हर पसंद की एक कीमत चुकानी पड़ती है!'

डेंजर जोन में पहुंचे 5 कंटेस्टेंट

कुछ ही एपिसोड में मुकाबला कड़ा हो गया है। इस हफ्ते के नॉमिनेशन में श्रेया कालरा, श्रेष्ठा अय्यर, सूफी मोतीवाला, रियाज अली और माधुरी ग्रोवर डेंजर जोन में आ गए हैं। इन पांचों में से कोई एक शो से एलिमिनेट होने वाला पहला कंटेस्टेंट बनेगा।

कंगना सीजन 2 को होस्ट क्यों नहीं कर रही हैं?

लॉक अप सीजन 2 के लॉन्च पर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बताया कि कंगना फुल-टाइम होस्ट के तौर पर क्यों नहीं लौटीं। एकता के अनुसार शो में पूरी तरह से बदलाव किया गया है। इसके फ़ॉर्मेट, विजन और प्रेजेंटेशन को नए सिरे से डिजाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि मेकर्स ने जान-बूझकर ओरिजिनल जेलर-होस्ट कॉन्सेप्ट को छोड़ दिया ताकि फ़्रैंचाइजी को एक नई पहचान मिल सके। भले ही वह अब होस्ट नहीं हैं, लेकिन पहले एलिमिनेशन के लिए कंगना का गेस्ट अपीयरेंस वीकेंड एपिसोड का सबसे खास पल होने वाला है।

ये भी पढे़ं- श्रेया कालरा ने खोला आकांक्षा चमोला का सीक्रेट, खुलासे ने बढ़ाई मुश्किलें, Lock Upp 2 में खो दीं दो लाइफलाइन

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का होने वाला है तलाक, 'लॉक अप 2' के प्रीमियर पर एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन