1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. श्रेया कालरा के खुलासे के बाद आकांक्षा चमोला की बढ़ी मुश्किलें, Lock Upp 2 में खो दीं दो लाइफलाइन

श्रेया कालरा के खुलासे के बाद आकांक्षा चमोला की बढ़ी मुश्किलें, Lock Upp 2 में खो दीं दो लाइफलाइन

 Published : Jul 01, 2026 07:43 am IST,  Updated : Jul 01, 2026 01:57 pm IST

आकांक्षा चमोला द्वारा चार्जशीट किए जाने के बाद श्रेया कालरा ने 'लॉक अप' में सूफी मोतीवाला के सामने बड़ा खुलासा किया है। श्रेया ने यह भी बताया कि आकांक्षा ने अपनी तीन में से दो लाइफलाइन खो दी थीं, जिससे उनके पास केवल एक ही लाइफलाइन बची थी।

Shreya Kalra, Akanksha Chamola- India TV Hindi
श्रेया कालरा और आकांक्षा चमोला Image Source : INSTAGRAM/@NETFLIXINDIAREALITY

नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप 2' में एक चौंकाने वाला पल तब आया, जब कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने सूफी मोतीवाला से बातचीत के दौरान अपनी साथी कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला के बारे में एक बहुत ही निजी बात बताई। उनके इस खुलासे ने आकांक्षा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यह बात तब सामने आई, जब आकांक्षा ने अपनी दोस्त श्रेया के खिलाफ एक चार्जशीट फाइल की। ​​इस सीक्रेट के सामने आने के बाद लॉक अप हाउस में बड़ा धमाका होने वाला है।

श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला का खोला राज

सूफी से बात करते हुए श्रेया ने कहा, 'क्या अगर मैं यह बात बता दूं तो मैं बुरी इंसान बन जाऊंगी?' सूफी ने जवाब दिया, 'नहीं, यह तो गेम का हिस्सा है।' फिर श्रेया ने कहा, 'वह बायसेक्शुअल है।' इस बात से हैरान होकर सूफी ने कहा, 'फिर वह ऐसी कैसे है?' शुरू में उन्होंने कहा कि यह जानकारी उन दोनों के बीच ही रहनी चाहिए। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अपकमिंग एपिसोड में श्रेया कालरा और आकांक्षा चमोला का रिश्ता किस मोड़ पर आकर रुकता है।

आकांक्षा चमोला को गंवानी पड़ीं दो लाइफलाइन

श्रेया कालरा ने तर्क दिया कि शो में यह राज खोलकर आकांक्षा ने असल में अपनी तीन में से दो लाइफलाइन गंवा दी हैं। कमाल की बात यह है कि आकांक्षा चमोला या 'लॉक अप' के मेकर्स में से किसी ने भी शो के एपिसोड में दिखाई गई बात के अलावा इस खुलासे पर अलग से कोई कमेंट नहीं किया है। श्रेया ने कहा:

'लेकिन अब तो इसका इस्तेमाल हो चुका है। उसने मुझे बताया और हमने इसे शो में बता दिया। तो उसकी दो लाइफलाइन खत्म हो गईं, अब उसके पास सिर्फ एक ही बची है।'

खबरों में क्यों हैं आकांक्षा चमोला

जब से आकांक्षा चमोला ने नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप' के प्रीमियर एपिसोड में यह बताया कि वह और उनके पति गौरव खन्ना तलाक लेने जा रहे हैं तब से वह चर्चा में हैं। 'एक्सपोज' टास्क के दौरान उन्होंने बताया, 'गौरव और मैं तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और यह बात किसी को पता नहीं थी।' बाद में उन्होंने साफ किया कि उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है। उन्होंने कहा, 'मेरे और गौरव के बीच हालात खराब नहीं हैं। हम अभी भी एक-दूसरे से बात करते हैं। हमें नहीं लगता कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही हैं, क्योंकि हम दोनों का भविष्य को लेकर नजरिया बहुत अलग है।' बता दें कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने कुछ साल तक डेटिंग करने के बाद 24 नवंबर, 2016 को कानपुर में शादी की थी।

ये भी पढे़ं- गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का होने वाला है तलाक, 'लॉक अप 2' के प्रीमियर पर एक्ट्रेस ने किया खुलासा

'वो बच्चे चाहता है', आकांक्षा चमोला ने बताई तलाक की असली वजह, 'बिग बॉस' में गौरव खन्ना के एक जज्बात ने पैदा की दूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन