1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का होने वाला है तलाक, 'लॉक अप 2' के प्रीमियर पर एक्ट्रेस ने किया खुलासा

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का होने वाला है तलाक, 'लॉक अप 2' के प्रीमियर पर एक्ट्रेस ने किया खुलासा

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jun 27, 2026 09:25 pm IST,  Updated : Jun 27, 2026 11:59 pm IST

आकांक्षा चमोला ने लॉक अप सीजन 2 के प्रीमियर पर बताया कि वह और उनके पति गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस के इस खुलासे ने जेलर फराह खान और रितेश देशमुख समेत सभी को हैरान कर दिया।

Akanksha Chamola, Gaurav Khanna- India TV Hindi
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना Image Source : INSTAGRAM/@AKANKSHAGKHANNA

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' का पहला एपिसोड आज टेलीकास्ट हुआ और शो में एंट्री करते ही कंटेस्टेंट्स ने हैरान करने वाले खुलासे किए। इंट्रोडक्शन के दौरान बताया गया कि आकांक्षा चमोला की सेल-मेट्स श्रेया कालरा और श्रेष्ठा अय्यर हैं। इसी बीच उनसे अपने बारे में एक ऐसा राज बताने को कहा गया, जो बाकी किसी कंटेस्टेंट को नहीं पता था। फिर एक ऐसा खुलासा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया और राज जानने के बाद जेलर फराह खान और रितेश देशमुख भी हैरान रह गए।

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का हो रहा तलाक

आकांक्षा चमोला ने 'एक्सपोज कार्ड' चुना और बताया कि वह और गौरव तलाक ले रहे हैं। साथ ही, वे पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि गौरव खन्ना के 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' सीजन 1 और बाद में 'बिग बॉस 19' जीतने के दौरान आकांक्षा चमोला उनके साथ नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस ने यह खुलासा कर डिवोर्स रूमर्स को सच बताया है।

आकांक्षा चमोला-गौरव खन्ना के तलाक की वजह

आकांक्षा चमोला ने 'रिवील कार्ड' उठाया और गौरव खन्ना से अपने तलाक का ऐलान किया। उन्होंने यह भी इशारा किया कि अलग होने का फैसला उन्होंने 'बिग बॉस' के समय लिया था। इस बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा:

'तो मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। यह बात पब्लिक नहीं हुई थी, लेकिन हां... अब हम पिछले साल से ही इस बारे में सोच रहे थे। हमारे बीच रिश्ते खराब नहीं हैं, हम एक-दूसरे से बात करते हैं, लेकिन हमें लगता है कि पार्टनर के तौर पर हम एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं, क्योंकि हम दोनों का भविष्य को लेकर नजरिया अलग है। हमारे बीच कोई कड़वाहट नहीं है।'

गौरव-आकांक्षा ने तलाक से पहले शादी को दिया था दूसरा मौका

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने इस दौरान यह भी बताया कि तलाक की अर्जी डालने से पहले उन्होंने अपने परिवार के कहने पर अपनी शादी को दूसरा मौका भी दिया है। इस बारे में भावुक होते हुए, उन्होंने कहा:

'उनके और मेरे माता-पिता ने सुझाव दिया था कि हमें अलग रहकर एक-दूसरे को समझने की कोशिश करनी चाहिए। उन्हें लगा कि अगर हम बात करेंगे और पब्लिक इवेंट्स में साथ जाएंगे तो शायद रिश्ते में फिर से जान आ जाए, लेकिन अब शादीशुदा जोड़े वाली कोई फीलिंग नहीं बची है। यह खबर हमारे परिवारों के लिए भी नई होगी।'

लॉक अप सीजन 2 ओटीटी पर कहां देखें

'लॉक अप: सच या सजा' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसका नया एपिसोड हर हफ्ते शनिवार से बुधवार रात 8 बजे देखने को मिलेगा। लॉक अप सीजन 2 में 15 कंटेस्टेंट हैं, जिसमें सुनीता आहूजा, पामेला सेरेना, शिवांगी जोशी, सूफी मोतीवाला, श्रेया कालरा, रियाज़ अली, श्रेष्ठा अय्यर, धीरज धूपर, राम कपूर, योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी, हर्षद चोपड़ा, वरुण यादव, आकांक्षा चमोला और माधुरी जैन ग्रोवर का नाम शामिल है।

ये भी पढे़ं- Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विनर, चमचमाती ट्रॉफी के साथ जीती इतनी बड़ी रकम

'लॉक अप 2' में एंट्री से पहले कैसी थीं आकांक्षा चौधरी की दिमागी हालत? बयां किया दर्द, बोलीं- बहुत मुश्किल दौर रहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन