'लॉक अप 2' के पांचवें एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा और खतरनाक झगड़े देखने को मिले, क्योंकि श्रेया कालरा ने कई कंटेस्टेंट्स को बुली करने और स्टैंड न लेने के लिए टोका। टास्क जीतने में फेल होने के बाद वह इस हफ्ते खतरे में हैं। इस बीच हर्षद चोपड़ा, जो सिक्योर हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी श्रेया के लेवल पर जाकर घर में दूसरों पर हमला नहीं कर सकता। श्रेया कालरा, जो अभी तक हर्षद चोपड़ा की दोस्त थीं। उन्होंने अब उनकी हर किसी से बुराई करना शुरू कर दी, जिसके बाद से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
श्रेया कालरा ने हर्षद चोपड़ा पर कसा तंज
लॉक अप सीजन 2 एपिसोड में श्रेया कालरा को पामेला और सूफी मोतीवाला के साथ गरमागरम बहस के बाद इमोशनल होते हुए भी देखा गया। उसने माधुरी से कहा कि बाकी गैंग शो के साथ अपने करियर को फिर से शुरू करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा:
'हर्षद को कोई काम नहीं दे रहा है बाहर। एरोगेंट हैं वो बाहर... इसीलिए उनकी अभी तक शादी नहीं हुई, क्योंकि कोई भी लड़की उसके जैसे लड़के से शादी नहीं करेगी।'
हर्षद चोपड़ा ने क्यों नहीं की शादी?
पिछले एपिसोड में हर्षद ने शादी न करने के बारे में खुलकर बात की थी। 42 साल के एक्टर ने कहा:
'मैं डेट करता हूं, लेकिन फिर मुझे छोड़ दिया जाता है। बोलना कुछ होता है एक्शन कुछ और होते हैं। लोग न बहुत ज्यादा मतलबी हैं। मैंने खुद को हमेशा इमोशनली अकेला महसूस किया है। मैं कह रहा हूं, कह रहा हूं, कह रहा हूं और वो इंसान सुन और समझ नहीं रहा है। ऐसा लग रहा है कि मैं बात कर रहा हूं बात सुन क्यों नहीं रहा है। प्रॉब्लम यह नहीं है कि मैं अवेलेबल हूं, प्रॉब्लम यह है कि मैं बहुत ज्यादा अवेलेबल हूं। शायद गलती मेरी ही है। यही वजह की मैं दूसरा मौक नहीं दे पा रहा हूं।'
हर्षद चोपड़ा को प्यार में मिला धोखा
'लॉक अप 2' के प्रीमियर के दौरान होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने हर्षद चोपड़ा से पूछा कि उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लोगों की नजरों से दूर क्यों रखा है। इस सवाल का जवाब देते हुए, हर्षद ने अपनी जिंदगी के एक दर्दनाक हिस्से के बारे में बताया और कहा:
'मेरे फैंस की शिकायत थी कि कोई मेरे बारे में कुछ नहीं जानता, लेकिन मैं हमेशा से ऐसा नहीं था। जब मैं इंडस्ट्री में आया था तो मैं लोगों से घुलता-मिलता था। 2010 में मैंने एक ही समय पर अपने दोस्त और अपनी गर्लफ्रेंड दोनों को खो दिया। मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरे सबसे अच्छे दोस्त के साथ मुझे धोखा दिया और तब से मैं थोड़ा सावधान रहने लगा हूं।'
ये भी पढे़ं- राम कपूर के रवैये पर फराह खान का फूटा गुस्सा, 'लोक अप 2' में लगाई क्लास, बोलीं- 'ये नहीं बदलेंगे'