1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. राम कपूर के रवैये पर फराह खान का फूटा गुस्सा, 'लॉक अप 2' में लगाई क्लास, बोलीं- 'ये नहीं बदलेंगे'

राम कपूर के रवैये पर फराह खान का फूटा गुस्सा, 'लॉक अप 2' में लगाई क्लास, बोलीं- 'ये नहीं बदलेंगे'

 Published : Jul 01, 2026 02:55 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 03:23 pm IST

राम कपूर ने 'लॉक अप 2' की होस्ट फराह खान की सलाह मानने से इनकार कर दिया, जिससे वे नाराज हो गईं। शो में दोनों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।

farah khan- India TV Hindi
फराह खान और राम कपूर Image Source : INSTAGRAM/@NETFLIXINDIAREALITY

रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' के एक एपिसोड में राम कपूर ने शो की होस्ट फराह खान को परेशान कर दिया। सभी कंटेस्टेंट्स में से राम कपूर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कंटेस्टेंट में से एक रहे हैं। वह पहले दिन से ही सोशल मीडिया पर अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। इसी बीच अब मेकर्स ने 'लोक अप 2' का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें फराह खान एक्टर राम कपूर की क्लास लगाते दिखाई दी। लेटेस्ट एपिसोड में टीवी एक्टर ने फराह की सलाह को नजरअंदाज कर दिया और अपना व्यवहार बदलने से इनकार कर दिया, जिससे फिल्ममेकर उनसे नाराज हो गईं।

राम कपूर ने फराह खान को किया परेशान

लॉक अप सीजन 2 में फराह खान द्वारा राम कपूर के खिलाफ दायर आरोप पत्र एक बहस में बदल गया। सोशल मीडिया पर राम इस वजह से जबरदस्त चर्चा में बने हुए है। शो में फराह ने उनके गेम और रवैये पर सवाल किए। राम ने हाथ उठाकर फराह को रोकने की कोशिश की, लेकिन फराह ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा:

'मैं आपसे पूछना चाहती हूं, आप जो भी शो करते हैं। उसमें लीड रोल निभाते हैं और यहां आने के बाद आप बैकग्राउंड एक्टर बन गए हैं। जैसा कि मैं देख पा रही हूं, मुझे ऐसा राम नहीं चाहिए। यह मजाकिया नहीं है। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।'

फराह खान ने राम कपूर को कहा डायनासोर

फराह ने राम को याद दिलाया कि वह बस उनके गेम को बेहतर बनाने में मदद करने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन राम ने उनकी सलाह का मजाक उड़ाते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, 'हां, मैम।' फराह ने एक बार फिर कोशिश की और कहा, 'आप जो कर रहे हैं, जो लेक्चर दे रहे हैं, असल में आप ऐसे बिल्कुल नहीं हैं।' हालांकि, राम अपनी बात पर अड़े रहे और बोले, 'तो निकाल दो। मैं बदलने वाला नहीं हूं। मैं जैसा हूं, वैसा ही रहूंगा।' इसके बाद फराह ने राम पर सीधा निशाना साधते हुए कहा, 'जो लोग बदलते नहीं हैं, वे डायनासोर बन जाते हैं।' राम ने जवाब दिया, 'मैं डायनासोर बन जाऊंगा।' आखिरकार फराह ने अपनी बात खत्म करते हुए, कहा कि चार्जशीट में राम को जिद्दी इंसान कहा जाना चाहिए।

ये भी पढे़ं- कंगना रनौत करेंगी 'लोक अप 2' का पहला एलिमिनेशन, डेंजर जोन में 5 कंटेस्टेंट्स

श्रेया कालरा ने खोला आकांक्षा चमोला का सीक्रेट, खुलासे ने बढ़ाई मुश्किलें, Lock Upp 2 में खो दीं दो लाइफलाइन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन