फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अभी राउंड ऑफ 32 के मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें अब तक 10 टीमें राउंड 16 के लिए अपनी जगह को पक्का कर चुकी हैं। वहीं अभी 6 टीमों का फैसला होना बाकी है। विश्व कप के 22वें दिन के शेड्यूल को देखा जाए तो उसमें कुल तीन मुकाबले खेले जाने हैं जिसमें सबसे ज्यादा नजरें स्पेन और ऑस्ट्रिया के बीच होने वाले मैच के अलावा पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच में होने वाले मुकाबले को लेकर सभी की नजरें सबसे ज्यादा रहने वाली हैं। इसके अलावा तीसरा मुकाबला स्विट्जरलैंड और अल्जीरिया की टीम के बीच में खेला जाएगा।
स्पेन अपने फॉर्म को रखना चाहेगी बरकरार
ग्रुप-एच का हिस्सा रहने वाली स्पेन ने अपने अभियान का आगाज उम्मीद के अनुसार नहीं किया था, जिसमें उन्होंने पहला मुकाबला ड्रॉ खेला था। इसके बाद स्पेन ने अगले दोनों मैचों में जीत हासिल करने के साथ राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं ऑस्ट्रिया जो ग्रुप-जे का हिस्सा थी उन्होंने एक में जीत हासिल की तो वहीं एक में ड्रॉ खेला जबकि एक में उनको हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में उनके लिए ये मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है। स्पेन और ऑस्ट्रिया के बीच में राउंड ऑफ 32 का ये मुकाबला तीन जुलाई को भारतीय समयानुसार देर रात 12:30 बजे से खेला जाएगा।
पुर्तगाल के लिए आसान नहीं होगी क्रोएशिया की चुनौती
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के कंधों पर अब सबसे बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है जब पुर्तगाल की टीम क्रोएशिया के खिलाफ राउंड ऑफ-32 में मुकाबला खेलने उतरेगी। ग्रुप स्टेज में पुर्तगाल ने जहां सिर्फ एक मुकाबले में जीत हासिल की तो वहीं 2 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए थे। वहीं क्रोएशिया को लेकर बात की जाए तो वह ग्रुप स्टेज में दो मैच जीतने में कामयाब रहे थे जबकि एक में उनको हार का सामना करना पड़ा था। राउंड ऑफ 32 में पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच में मुकाबला भारतीय समयानुसार तीन जुलाई को सुबह 4:30 बजे से खेला जाएगा।
स्विट्जरलैंड और अल्जीरिया के मुकाबले पर भी रहेगी सभी की नजरें
राउंड ऑफ 32 में स्विट्जरलैंड की टीम का सामना अल्जीरिया से होगा। ग्रुप-बी में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ टॉप पर खत्म करने वाली स्विट्जरलैंड की टीम के लिए अल्जीरिया की चुनौती थोड़ा आसान रहने वाली हैं, क्योंकि ग्रुप-जे में तीसरे नंबर पर रहते हुए खत्म किया। दोनों टीमों के बीच में ये मुकाबला तीन जुलाई को भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे होगा।
ये भी पढ़ें
हैरी केन की बदौलत इंग्लैंड ने दर्ज की धमाकेदार जीत, कांगो को 2-1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह