1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कांग्रेस में नहीं होगा NCP-SP का विलय, शरद पवार ने कर दिया साफ, जानें क्या बोले

कांग्रेस में नहीं होगा NCP-SP का विलय, शरद पवार ने कर दिया साफ, जानें क्या बोले

 Published : Jul 02, 2026 10:56 am IST,  Updated : Jul 02, 2026 02:56 pm IST

शरद पवार की पार्टी NCP-SP का कांग्रेस में विलय नहीं होने जा रहा है। शरद पवार ने खुद इन अटकलों को खारिज कर दिया है। ये खबर कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

sharad pawar ncp merger in congress- India TV Hindi
शरद पवार ने कांग्रेस को दिया झटका। Image Source : PTI

महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है। NCP-SP के कांग्रेस में विलय की अटकलों पर शरद पवार ने ब्रेक लगा दिया है। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने अपनी पार्टी के कांग्रेस में विलय के दावे को खारिज कर दिया है। शरद पवार ने साफ तौर पर कह दिया है कि ना ही हमारी पार्टी में कोई टूट होने जा रही है और ना ही पार्टी का कांग्रेस में विलय होगा।

कांग्रेस ने क्या कहा था?

आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने दावा किया था कि शरद पवार के गुट वाली NCP का जल्द ही उनकी पार्टी में विलय होगा। कांग्रेस नेता ने कहा था कि इसके लिए दिल्ली में हाईकमान के साथ नेताओं की बैठक चल रही है। हालांकि, अब शरद पवार ने उन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।

संजय राउत ने दिया था सुझाव

दरअसल, ये पूरा प्रस्ताव सबसे पहले शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने दिया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस से निकले क्षेत्रीय दलों को फिर से कांग्रेस के साथ आ जाना चाहिए और शरद पवार को इस प्रक्रिया में नेतृत्व करना चाहिए। कांग्रेस में एनसीपी (SP) के विलय के सुझाव पर सुप्रिया सुले ने कहा था- "संजय राउत जी मेरे लिए बड़े भाई जैसे हैं, उन्होंने एक अच्छा सुझाव दिया है। पता नहीं होगा नहीं होगा।"

जब टूट गई थी शरद पवार की पार्टी?

दरअसल, महाराष्ट्र की राजनीति में बीते कई दिनों से ये चर्चा जारी थी कि क्या शरद पवार अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में करने जा रहे हैं? आपको बता दें कि शरद पवार ने साल 1999 में कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था और एक अलग पार्टी नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) की स्थापना की थी। हालांकि, साल 2023 में NCP में टूट हो गई। शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने बगावत की और NCP उनके हाथों में चली गई। इसके बाद शरद पवार ने NCP (शरदचंद्र पवार) की स्थापना की थी। अजित पवार की एनसीपी भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति का हिस्सा बनी और शरद पवार की एनसीपी ने विपक्षी खेमे महाविकास अघाड़ी का साथ दिया।

ये भी पढ़ें- क्या कांग्रेस में विलय करेगी शरद पवार की पार्टी NCP (SP)? सुप्रिया सुले और रोहित पवार के जवाब से बढ़ीं अटकलें

EXPLAINER: महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन MVA में खींचतान! क्या शरद गुट पकड़ने जा रहा अलग राह? समझिए पूरा सियासी खेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।