1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अभिजीत दिपके की दादी का हुआ निधन, लंबी बीमारी के बाद आज सुबह ली अंतिम सांस

अभिजीत दिपके की दादी का हुआ निधन, लंबी बीमारी के बाद आज सुबह ली अंतिम सांस

 Written By: Amar Deep
 Published : Oct 10, 2026 03:16 pm IST,  Updated : Oct 10, 2026 03:39 pm IST

CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके की दादी का निधन हो गया। सावित्रीबाई शंकरराव दिपके ने संटुक पिंपरी गांव में अपने पैतृक घर पर सुबह 11.30 बजे अंतिम सांस ली। लंबी बीमारी की वजह से उनका निधन हुआ है।

अभिजीत दिपके की दादी का हुआ निधन।- India TV Hindi
अभिजीत दिपके की दादी का हुआ निधन। Image Source : PTI/FILE

छत्रपति संभाजीनगर: इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र से सामने आ रही है। यहां कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वहीं आज सुबह संटुक पिंपरी गांव में अपने पैतृक घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। सुबह 11.30 बजे उनका निधन हुआ। इससे पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लंबी बीमारी के बाद निधन

परिवार के सूत्रों ने बताया कि CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके की दादी का शनिवार को महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सावित्रीबाई शंकरराव दिपके ने संटुक पिंपरी गांव में अपने पैतृक घर पर सुबह 11.30 बजे अंतिम सांस ली। वह एक महीने से बीमार थीं और इससे पहले उन्हें हिंगोली में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह 10 बजे किया जाएगा। 

अभिजीत दिपके से नहीं हो सका संपर्क

दिपके के चचेरे भाई ने कहा, "चूंकि अभिजीत दिपके को राष्ट्रीय राजधानी में हिरासत में लिया गया है, इसलिए हम उनसे संपर्क नहीं कर सके। लेकिन हमने उनके माता-पिता से संपर्क किया है और वे संटुक पिंपरी आ रहे हैं।" परिवार के लोगों ने बताया कि अभिजीत दिपके अपनी दादी से 15 अगस्त को तब मिले थे, जब उन्होंने हिंगोली जिले से 'स्कूल ठीक करो' अभियान शुरू किया था, और एक बार और भी मिले थे। सूत्रों ने बताया, "वह पिछले 20-25 दिनों में उनसे नहीं मिल पाए थे।" 

हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को दावा किया कि उसके नेताओं अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया। विमान के दिल्ली पहुंचते ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया। बता दें कि CJP नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे।

कई शहरों में प्रदर्शन

सीजेपी की टॉप लीडरशिप पुलिस की हिरासत में है। हज़ारों कार्यकर्ताओं को भी डिटेन किया गया है। पुलिस सबको पकड़-पकड़ कर बसों में भरकर डिटेन कर रही है। कुछ जगहों से बवाल की भी तस्वीरें आईं। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ रहा है। मगर प्रदर्शनकारियों को अब तक कंट्रोल में रखा गया है। सिर्फ़ दिल्ली ही नहीं, मुंबई, अहमदाबाद, श्रीनगर, लखनऊ और चंडीगढ़ समेत कई शहरों में छिटपुट प्रोटेस्ट देखने को मिल रहे हैं। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

फ्लाइट में अभिजीत दिपके और उनके साथियों को महिला ने कहा- 'Shame on You', वीडियो आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।