1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले लगा झटका, एंकल इंजरी के चलते बेन सियर्स हुए बाहर

न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले लगा झटका, एंकल इंजरी के चलते बेन सियर्स हुए बाहर

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jul 02, 2026 12:57 pm IST,  Updated : Jul 02, 2026 12:57 pm IST

न्यूजीलैंड की टीम को आगामी वेस्टइंडीज के दौरे पर खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले एक बड़ा झटका तेज गेंदबाज बेन सियर्स के रूप में लगा है जो चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए हैं।

बेन सियर्स- India TV Hindi
बेन सियर्स Image Source : AP

न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड का दौरा खत्म करने के बाद अब वेस्टइंडीज का दौरा करेगी जहां उसे 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला 12 जुलाई को खेला जाएगा। पांच मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने स्क्वाड का ऐलान एक जुलाई को कर दिया था, जिसमें उन्हें 24 घंटे के अंदर ही एक बड़ा झटका लगा है। कीवी स्क्वाड का हिस्सा तेज गेंदबाज बेन सियर्स एंकल इंजरी के चलते इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिसमें उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का भी ऐलान कर दिया गया है। इस वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर के कंधों पर है जिसमें उनकी नजरें साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों पर रहने वाली हैं।

सियर्स वापस लौटेंगे घर, बेन लिस्टर को किया गया शामिल

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया था। बेन सियर्स को मई महीने में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए चार दिनी टेस्ट मैच के दौरान एंकल में दिक्कत हुई थी और उसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन काफी तकलीफ में दिखाई दिए। इसके बाद सियर्स की इस परेशानी को देखते कीवी क्रिकेट बोर्ड ने एहतियातन कदम उठाते हुए उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम देने का फैसला लेने के साथ सियर्स को जहां वहां से सीधा घर वापस भेज दिया तो वहीं उनकी जगह पर बेन लिस्टर को शामिल करने का फैसला लिया। लिस्टर अब पहले वनडे मैच से पहले सीधे गुयाना में स्क्वाड से जुड़ जाएंगे।

लिस्टर ने अब तक खेले हैं चार वनडे मुकाबले

बेन लिस्टर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने साल 2023 में वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला इस साल अप्रैल महीने में बांग्लादेश के दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज के दौरान खेला था। अब बेन लिस्टर ने वनडे फॉर्मेट में कुल 6 विकेट हासिल किए। कीवी टीम ने टीम इस वनडे सीरीज के लिए जो स्क्वाड का ऐलान किया है उसमें मैथ्यू फिशर को जहां पहली बार जगह मिली है तो वहीं जैकब डफी को जगह मिली है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टॉम लेथम (विकेटकीपर), जेडन लेनॉक्स, बेन लिस्टर, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, नाथन स्मिथ, विल यंग।

ये भी पढ़ें

रवि शास्त्री की टीम इंडिया को दो टूक, वैभव सूर्यवंशी को जितना जल्दी हो सके खिलाओ

कैसी है भारत और इंग्लैंड की आईसीसी रैंकिंग, टी20 सीरीज के बीच ये भी जान लीजिए

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल