1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवि शास्त्री की टीम इंडिया को दो टूक, वैभव सूर्यवंशी को जितना जल्दी हो सके खिलाओ

रवि शास्त्री की टीम इंडिया को दो टूक, वैभव सूर्यवंशी को जितना जल्दी हो सके खिलाओ

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 02, 2026 07:32 am IST,  Updated : Jul 02, 2026 07:32 am IST

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू को लेकर टिकी हुई थी, लेकिन उनको मौका नहीं मिला। वहीं टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने वैभव को जल्द से जल्द खिलाने की सलाह दी है।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AFP

भारतीय टीम की इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रही जिसमें चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेला गया पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। इस मैच में टीम इंडिया को बल्लेबाजी करने का मौका जरूर मिला जिसमें उन्होंने टॉस जीतने के बाद पहले खेलते हुए 20 ओवर्स में 189 रनों का स्कोर बनाया था। वहीं सभी फैंस की नजरें पहले टी20 मैच में सबसे ज्यादा टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर टिकी हुई थी कि 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या नहीं लेकिन उनको अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने डेब्यू का और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है कि उनको वैभव सूर्यवंशी को जल्द से जल्द खिलाना चाहिए क्योंकि वह एक एक्स फैक्टर भी हैं।

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में ही वैभव को मौका देना चाहिए था

रवि शास्त्री जो भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही इस सीरीज के कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं उन्होंने चेस्टर ली स्ट्रीट स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टॉस के बाद सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही चर्चा के दौरान बड़ा बयान दिया। रवि शास्त्री ने वैभव सूर्यवंशी को मौका दिए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उसको खेलना चाहिए था, आयरलैंड में उसे खिलाना चाहिए था क्योंकि वहां का विकेट इतना धीमा और स्पंजी है और ग्राउंड भी छोटा था तो वह वहां पर आराम से बड़े-बड़े छक्के लगाता। अभी यहां पर मौका मिलेगा या नहीं इसके बारे में पता नहीं, लेकिन जितना जल्दी खिला सकता हैं खिलाओ उसको। वैभव ने सभी की पिटाई की है उसने आईपीएल में कौन से तेज गेंदबाज को छोड़ा है उसने। आप उसको बेंच पर बिठाए हुए हैं।

वैभव एक एक्स फैक्टर है

इस चर्चा में टीम इंडिया के खिलाफ शार्दुल ठाकुर ने भी वैभव को मौका दिए जाने को लेकर रवि शास्त्री से जब पूछा तो उन्होंने कहा कि उसे मौका दिया जाना चाहिए क्योंकि वह आपका एक्स फैक्टर है। उसपर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है और अभी वह सिर्फ 15 साल का है इसलिए वैभव को किसी तरह का कोई डर भी नहीं है फेल होने का। अगर वह शुरू के 2 से 3 ओवर भी चल गया तो वह ऐसी शुरुआत देता कि मिडिल ऑर्डर फिर आराम से खेल सकता है। वैभव के लिए प्लेइंग 11 में जितनी जल्दी हो सके जगह बनानी होगी।

ये भी पढ़ें

बारिश के कारण भारत बनाम इंग्लैंड पहला T20I मैच रद्द, दूसरी पारी में नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद

जोस बटलर ने पूरा किया स्पेशल शतक, टी20 इंटरनेशनल में बने 100 डिसमिसल करने वाले सिर्फ दूसरे विकेटकीपर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल