1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बारिश के कारण भारत बनाम इंग्लैंड पहला T20I मैच रद्द, दूसरी पारी में नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद

बारिश के कारण भारत बनाम इंग्लैंड पहला T20I मैच रद्द, दूसरी पारी में नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 01, 2026 08:32 pm IST,  Updated : Jul 02, 2026 01:03 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे का 1 जुलाई से आगाज हो गया। हालांकि, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में पहला T20I मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया।

IND vs ENG - India TV Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड Image Source : BCCI

आयरलैंड के खिलाफ मिली हार का दर्द भुलाकर भारतीय टीम ने 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज का आगाज किया। हालांकि, बारिश के कारण सीरीज का पहला मैच रद्द कर दिया गया। डरहम के चेस्टर-ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रनों का स्कोर खड़ा किया। पहली पारी के समाप्त होने के तुरंत बाद बारिश ने मैदान पर दस्तक दी, जो लगभग एक घंटे तक जारी रही। लगातार बारिश के चलते मैच को रद्द करना पड़ा।

इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय प्लेइंग इलेवन में वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई। रवि बिश्नोई को भी मौका दिया गया। टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड को जीत के लिए 190 रनों का लक्ष्य दिया। अभिषेक शर्मा ने 59 और अय्यर ने 68 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद ने 3 विकेट झटके। आदिल रशीद और सैम करन ने 1-1 विकेट झटका।

भारतीय पारी के खत्म होने के साथ ही बारिश होने लगी, जिससे दूसरी पारी का आगाज होने में देरी हुई। काफी देर इंतजार करने के बाद भी बारिश ने थमने के नाम नहीं लिया। इस दौरान मैदान पूरी तरह से कवर्स से ढ़का हुआ था। बारिश के लगातार मैच में देरी हो रही थी, जिसके चलते भारतीय समयानुसार लगभग 12 बजकर 47 मिनट पर मैच को रद्द करने का ऐलान हो गया।

 

प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।

दोनों टीमों का स्क्वाड:

इंग्लैंड की टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर।

भारतीय टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल