1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईशान किशन ने ध्वस्त किया 8 साल पुराना रिकॉर्ड, इस मामले में छोड़ दिया कई खिलाड़ियों को पीछे

ईशान किशन ने ध्वस्त किया 8 साल पुराना रिकॉर्ड, इस मामले में छोड़ दिया कई खिलाड़ियों को पीछे

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 01, 2026 02:09 pm IST,  Updated : Oct 01, 2026 02:09 pm IST

एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन के बल्ले से नाबाद 80 रनों की पारी देखने को मिली जिसके दम पर वह 8 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने में कामयाब रहे।

Ishan Kishan- India TV Hindi
ईशान किशन Image Source : PTI

एशियन गेम्स 2026 में आखिरकार भारतीय टीम को मैदान पर उतरने का मौका मिला जिसमें सेमीफाइनल मैच में उनका सामना श्रीलंका की टीम से हुआ और इस मैच को टीम इंडिया ने एकतरफा 124 रनों से अपने नाम करने के साथ गोल्ड मेडल मैच के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। अब तीन अक्टूबर को टीम इंडिया का सामना गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तानी टीम से होगा तो वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से ईशान किशन के बल्ले का कमाल देखने को मिला, जिन्होंने 80 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। ईशान किशन जो इस साल काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी इसे जारी रखा और 8 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया।

ईशान किशन ने हासिल की यह उपलब्धि

टी20 इंटरनेशनल में ईशान किशन मौजूदा समय में आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज की पोजीशन पर काबिज हैं। ईशान ने अपने इस दबदबे को सेमीफाइनल मुकाबले में जारी रखा जिसमें अहम समय पर उन्होंने 80 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके साथ ही ईशान टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की तरफ से नंबर-5 या उससे नीचे की पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाली खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मनीष पांडे के नाम पर था, जिन्होंने साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के मैदान पर नाबाद 79 रनों की पारी खेली थी।

T20I में भारत के लिए नंबर-5 या उससे नीचे की पोजीशन पर सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी

  • ईशान किशन - 80 रन नाबाद (बनाम श्रीलंका, साल 2026)
  • मनीष पांडे - 79 रन नाबाद (बनाम साउथ अफ्रीका, साल 2018)
  • युवराज सिंह - 77 रन नाबाद (बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 2013)
  • हार्दिक पांड्या - 71 रन नाबाद (बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 2022)
  • रिंकू सिंह - 69 रन नाबाद (बनाम अफगानिस्तान, साल 2024)
  • रिंकू सिंह - 68 रन नाबाद (बनाम साउथ अफ्रीका, साल 2023)

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एशियन गेम्स 2026 में खेलने पहुंची भारतीय टीम का सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला जिसमें टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ रनों के अंतर मामले में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की है। इससे पहले टीम इंडिया की श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी जीत रनों के अंतर से 93 रनों की थी जो साल 2017 में कटक के मैदान पर आई थी। वहीं श्रीलंका की यह टी20 इंटरनेशनल में 100 या उससे अधिक रनों की तीसरी हार है।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया ने एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में मारी एंट्री, श्रीलंका को चारोखाने किया चित्त

ऐतिहासिक पारी के बाद भी इस वजह से नाखुश थे कप्तान गिल, आखिरी वनडे में बदलाव को लेकर भी दिया बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।