1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. बार-बार खराब हो रहे हैं फ्रिज, AC और पंखे? तो घर में हो सकता है भयंकर वास्तु दोष, तुरंत करें ये उपाय

बार-बार खराब हो रहे हैं फ्रिज, AC और पंखे? तो घर में हो सकता है भयंकर वास्तु दोष, तुरंत करें ये उपाय

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jul 02, 2026 12:00 pm IST,  Updated : Jul 02, 2026 12:11 pm IST

क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा है कि आपके घर का कोई न कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान बार-बार खराब हो रहा है? वास्तु शास्त्र की मानें तो ऐसा लगातार होना किसी गंभीर दोष की तरफ इशारा करता है। चलिए जानते हैं किन कारणों से बिजली उपकरण खराब होने लगते हैं।

vastu- India TV Hindi
इलेक्ट्रॉनिक सामान का खराब होना किस बात का है संकेत Image Source : INDIA TV

वास्तु शास्त्र के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बार-बार खराब होना घर में मौजूद गंभीर वास्तु दोष या फिर खराब राहु-केतु का संकेत देता है। ऐसे में सावधान हो जाएं, नहीं तो आपको इसके भयंकर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। वास्तु की मानें तो बिजली से चलने वाले सामान का संबंध घर में मौजूद अग्नि तत्व और राहु ग्रह से होता है। ऐसे में अगर इलेक्ट्रॉनिक सामान गलत दिशा में रख दिए जाएं तो उससे घर में नकारात्मक ऊर्जा तेजी से बढ़ने लगती है। वहीं अगर राहु की स्थिति भी कमजोर हो तो इससे भी बिजली से जुड़ी चीजें बार-बार खराब होने लगती हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे में किन उपायों को करके आप इस समस्या से मुक्ति पा सकते हैं।

बिजली के सामान बार-बार हो रहें हैं खराब, तो करें ये उपाय

  1. सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि घर के ईशान कोण में बिजली के उपकरण जैसे फ्रिज और AC नहीं रखें क्योंकि इससे उनके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।
  2. इसके अलावा अगर घर के भारी उपकरण दक्षिण-पश्चिम दिशा में गलत तरीके से रख दिए जाएं तो भी वास्तु दोष उत्पन्न होता है, जिससे बिजली के सामान खराब होने लगते हैं।
  3. कोशिश करें कि घर में ज्यादा से ज्यादा बिजली के उपकरण दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें जाएं, क्योंकि ये अग्नि की दिशा होती है। ऐसे में इस दिशा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखने से वो लंबे समय तक चलते हैं यानी कि खराब नहीं होते। लेकिन अगर AC या फ्रिज इस दिशा में रख पाना नामुमकिन हो तो उसे उत्तर-पूर्व दिशा में छोड़कर अन्य कोई दिशा में रख सकते हैं। लेकिन उत्तर-पूर्व दिशा में ये चीजें भूलकर भी न रखें।
  4. घर में खराब पड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान भी भयंकर वास्तु दोष उत्पन्न करता है, ऐसे में इसे तुरंत ही घर से निकाल दें। वास्तु की मानें तो कबाड़ की तरह घर में पड़ा ये सामान राहु को भी खराब करता है। जिससे बिजली उपकरण तेजी से खराब होने लगते हैं।
  5. घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर घर में पोछा लगाएं। इससे आपको जरूर राहत मिलेगी।
  6. घर के मुख्य दरवाजे पर सिंदूर से स्वास्तिक का चिह्न बनाएं। कहते हैं इससे भी वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का खराब होना कम हो जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

घर के ये 4 आसान वास्तु उपाय बदल सकते हैं किस्मत, खुलेंगे तरक्की और समृद्धि के रास्ते

Married Life Vastu Tips: हंस या बतख की जोड़ी की तस्वीर क्यों मानी जाती है शुभ? जानिए रिश्तों और प्यार पर इसका असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म