1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Navratri Ke Bhajan Live: बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...इन भजनों के बिना अधूरा है नवरात्रि का पावन त्योहार, देखें माता रानी के भजन
  Live Now

Navratri Ke Bhajan Live: बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...इन भजनों के बिना अधूरा है नवरात्रि का पावन त्योहार, देखें माता रानी के भजन

 Written By: Laveena Sharma
 Updated : Oct 11, 2026 08:37 am IST

देवी शक्ति की साधना का पावन पर्व नवरात्रि आज से शुरू हो गया है। इस दौरान भक्त माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत् पूजा-अर्चना करते हैं और उनके भक्तिमय भजनों को सुनते-सुनाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं माता के नवरात्रि स्पेशल भजनों का शानदार कलेक्शन।

navratri bhajan- India TV Hindi
नवरात्रि स्पेशल भजन 2026 Image Source : INDIA TV

Navratri Ke Bhajan, Gane Live: शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि आरंभ हो चुका है, जो 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चलेगा। इन नौ दिनों में देश के कोने-कोने में भक्तगण माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रहते हैं। इन पावन दिनों में चारों ओर 'जय माता दी' के जयकारों के साथ-साथ मां के सुंदर और अलौकिक भजनों की गूंज सुनाई देती है। भला ऐसा कैसे हो सकता है कि नवरात्रि का पावन पर्व हो और माता के भजन न गूंजें? नवरात्रि की शुरुआत होते ही घर-घर में मां के प्रसिद्ध भजन गूंजने लगते हैं जैसे बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी..., चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है..., भक्तों को दर्शन दे गई रे, एक छोटी सी कन्या...इत्यादि।

इसके अलावा, कई श्रद्धालु नवरात्रि की सुबह और शाम अपने घरों में विशेष कीर्तन का आयोजन भी करते हैं, जहां मिलकर माता के प्यारे भजन गाए जाते हैं। यदि आप भी अपने घर के माहौल को और अधिक भक्तिमय, सकारात्मक और ऊर्जावान बनाना चाहते हैं, तो माता रानी के इन शानदार और लोकप्रिय भजनों को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें। आइए, यहां देखते हैं नवरात्रि स्पेशल भजनों का एक बेहतरीन और चुनिंदा कलेक्शन।

बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी (Pyara Saja Hai Tera Dwar Bhawani)

दरबार तेरा दरबारों में,

एक खास एहमियत रखता है।
उसको वैसा मिल जाता है,
जो जैसी नियत रखता है॥

बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी।
भक्तों की लगी है कतार भवानी॥

ऊंचे पर्बत भवन निराला।
आ के शीश निवावे संसार, भवानी॥
प्यारा सजा है द्वार भवानी॥

जगमग जगमग ज्योत जगे है।
तेरे चरणों में गंगा की धार, भवानी॥
तेरे भक्तों की लगी है कतार, भवानी॥

लाल चुनरिया लाल लाल चूड़ा।
गले लाल फूलों के सोहे हार, भवानी॥
प्यारा सजा है द्वार, भवानी॥

सावन महीना मैया झूला झूले।
देखो रूप कंजको का धार भवानी॥
प्यारा सजा है द्वार भवानी॥

पल में भरती झोली खाली।
तेरे खुले दया के भण्डार, भवानी॥
तेरे भक्तों की लगी है कतार, भवानी॥

लक्खा को है तेरा सहारा मां।
करदे अपने सरल का बेडा पार, भवानी॥
प्यारा सजा है द्वार भवानी॥

Live updates :Navratri Ke Bhajan Live: बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...इन भजनों के बिना अधूरा है नवरात्रि का पावन त्योहार, देखें माता रानी के भजन

Auto Refresh
Refresh
  • 8:37 AM (IST)
    Posted by Laveena Sharma

    माता के भजन का video

  • 8:37 AM (IST)
    Posted by Laveena Sharma

    माता के भजन का video

  • 8:18 AM (IST)
    Posted by Laveena Sharma

    mata Ke bhajan: मां साडे वेहड़े आ गई मैं रज रज दर्शन पावां भजन लिरिक्स हिंदी में

    मां साडे वेहड़े आ गई

    मैं रज्‍ज रज्‍ज दर्शन पावां।

    मैं रज्‍ज रज्‍ज दर्शन पावां

    मैं रज्‍ज रज्‍ज दर्शन पावां।

    माँ साडे वेहड़े आ गई...

    मैं सुन्या माँ चिंतपूर्णी आई।

    माँ चिंता हरनी आ गई

    मैं माँ नूं हाल सुनावां।

    माँ साडे वेहड़े आ गई...

    मैं सुन्या मा नैणां देवी आई।

    माँ नैणां विच समा गई

    मैं रज्‍ज रज्‍ज दर्शन पावां।

    माँ साडे वेहड़े आ गई...

    मैं सुन्या माँ ज्वाला रानी आई।

    माँ सोहणी जोत जगा गई

    मैं चरणी सीस झुकावां।

    माँ साडे वेहड़े आ गई...

    मैं सुन्या मां भव तो तारदी।

    मेरा बेड़ा पार लगा गई

    मैं रज्‍ज रज्‍ज शुकर मनावां।

    माँ साडे वेहड़े आ गई...

    मैं सुन्या माँ झोलियाँ भरदी।

    अज मैं वी झोली फैला लई

    मैं झोली भर के जावां।

    माँ साडे वेहड़े आ गई...

    मैं सुन्या मा दुखड़े हरदी।

    मां दुखड़े हरने आ गई

    मैं रज्‍ज रज्‍ज दुखड़े सुनावां।

    माँ साडे वेहड़े आ गई...

  • 7:56 AM (IST)
    Posted by Laveena Sharma

    Mata Ke Bhajan: तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये

    • तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
    • मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
    • तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
    • मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
    • ज्योता वालिये, पहाड़ा वालिये,
    • मेहरा वालिये ॥
    • तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
    • मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
    • तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
    • मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
    • सारा जग है इक बंजारा,
    • सारा जग है इक बंजारा,
    • सब की मंजिल तेरा द्वारा ।
    • ऊँचे परबत लम्बा रास्ता,
    • ऊँचे परबत लम्बा रास्ता,
    • पर मैं रह ना पाया,
    • शेरा वालिये ॥
    • तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये ॥
    • सूने मन में जल गयी बाती,
    • तेरे पथ में मिल गए साथी ।
    • मुंह खोलूं क्या तुझ से मांगू,
    • मुंह खोलूं क्या तुझ से मांगू,
    • बिन मांगे सब पाया, शेरा वालिये ॥
    • तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये ॥
    • कौन है राजा, कौन भिखारी,
    • एक बराबर तेरे सारे पुजारी ।
    • तुने सब को दर्शन देके,
    • तुने सब को दर्शन देके,
    • अपने गले लगाया, शेरा वालिये ॥
    • तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
    • मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
    • तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
    • मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
  • 7:22 AM (IST)
    Posted by Laveena Sharma

    Mata Ke Bhajan Live: जय जयकार करो माता की

    जय जयकार करो माता की,
    आओ शरण भवानी की
    एक बार फिर प्रेम से बोलो
    जय दुर्गा महारानी की
    जय दुर्गा महारानी की
    पहली देवी शैलपुत्री है किये बैल की सवारी
    चंद्रमा माथे पर सोहे
    सुन्दर रूप मनोहारी
    सुन्दर रूप मनोहारी
    लिए कमण्डल फूल कमल के
    और रुद्राक्षो की माला
    हुई दूसरी ब्रह्मचारिणी
    करे जगत में उजियाला
    करे जगत में उजियाला

    पूर्ण चंद्रमा सी निर्मल
    देवि चंद्रघंटा माता
    इनके सुमिरण से निर्बल भी
    बैरी पर है जय पता
    बैरी पर है जय पता

    जय जयकार करो माता की,
    आओ शरण भवानी की
    एक बार फिर प्रेम से बोलो
    जय दुर्गा महारानी की
    जय दुर्गा महारानी की

    चौथी देवी कूष्मांडा है इनकी लीला है न्यारी
    अमृत भरा कलश है कर में
    किये बाघ की सवारी
    किये बाघ की सवारी
    कर में कमल सिंख परसिहासन

    सब का शुभ करने वाली
    मंगलमयी स्कन्दमाता माता है
    जग का दुःख हरने वाली
    जग का दुःख हरने वाली

    मुनि कात्यानी की ये कन्या
    है सबकी कत्यानी मां
    दानवता की शत्रु और
    मानवता की सुखदायिनी मां
    मानवता की सुखदायिनी मां

    जय जयकार करो माता की,
    आओ शरण भवानी की
    एक बार फिर प्रेम से बोलो
    जय दुर्गा महारानी की
    जय दुर्गा महारानी की

    यही कालरात्रि देवी है महाप्रलय ढाने वाली
    सब प्राणी के खाने वाले
    कल को भी खाने वाली
    कल को भी खाने वाली
    श्वेत बैल है वाहन जिनका
    तन पर स्वेताम्बर भाता
    यही महागौरी देवी है
    सबकी जगदम्बा माता
    सबकी जगदम्बा माता

    शंख-चक्र और गदा पदम्
    कर में धारण करने वाली
    यही सिद्धिदात्री माता है
    रिद्धि सिद्धि देने वाली
    रिद्धि सिद्धि देने वाली

    जय जयकार करो माता की,
    आओ शरण भवानी की
    एक बार फिर प्रेम से बोलो
    जय दुर्गा महारानी की
    जय दुर्गा महारानी की

  • 6:56 AM (IST)
    Posted by Laveena Sharma

    Navratri Bhajan Live: अम्बे रानी ने, अपना समझ कर मुझे

    अम्बे रानी ने,
    अपना समझ कर मुझे,
    अपने दर पे बुलाया,
    मजा आ गया,
    शेरा वाली ने,
    अपना समझ कर मुझे,
    अपने दर पे बुलाया,
    मजा आ गया,
    विघ्नहर्ता विनायक ने,
    शुभ लाभ को,
    माँ की महिमा बताया,
    मजा आ गया,
    पाप सब धूल गया,
    भाग्य ही खुल गया,
    चरणों में सिर झुकाया,
    मजा आ गया,
    अम्बें रानी ने,
    अपना समझ कर मुझे,
    अपने दर पे बुलाया,
    मजा आ गया ॥
    भैरव खुश हो गए,
    ध्यान में खो गए,
    और हनुमान,
    श्री राम जपने लगे,
    ब्रम्हा ने व्यास को,
    एक नए वेद का,
    ज्ञान फिर से कराया,
    मजा आ गया,
    अम्बें रानी ने,
    अपना समझ कर मुझे,
    अपने दर पे बुलाया,
    मजा आ गया ॥

    स्तुति माँ की करने,
    लगा स्वर्ग में,
    देवताओं सहित,
    वज्र ‘देवेंद्र’ का,
    कृपा ‘कुलदीप’ पर,
    करके करुणामयी,
    ‘गुरु ब्रजमोहन’ पर,
    करके करुणामयी,
    तूने जो कुछ लिखाया,
    मजा आ गया,
    अम्बें रानी ने,
    अपना समझ कर मुझे,
    अपने दर पे बुलाया,
    मजा आ गया ॥

    अम्बे रानी ने,
    अपना समझ कर मुझे,
    अपने दर पे बुलाया,
    मजा आ गया,
    शेरा वाली ने,
    अपना समझ कर मुझे,
    अपने दर पे बुलाया,
    मजा आ गया,
    विघ्नहर्ता विनायक ने,
    शुभ लाभ को,
    माँ की महिमा बताया,
    मजा आ गया,
    पाप सब धूल गया,
    भाग्य ही खुल गया,
    चरणों में सिर झुकाया,
    मजा आ गया,
    अम्बें रानी ने,
    अपना समझ कर मुझे,
    अपने दर पे बुलाया,
    मजा आ गया ॥

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।