1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Married Life Vastu Tips: हंस या बतख की जोड़ी की तस्वीर क्यों मानी जाती है शुभ? जानिए रिश्तों और प्यार पर इसका असर

Married Life Vastu Tips: हंस या बतख की जोड़ी की तस्वीर क्यों मानी जाती है शुभ? जानिए रिश्तों और प्यार पर इसका असर

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Jun 24, 2026 07:32 am IST,  Updated : Jun 24, 2026 07:32 am IST

Married Life Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में हंस और बतख की जोड़ी को बहुत ही शुभ माना जाता है। इन्हें प्रेम और वफादारी प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि हंस या बतख की जोड़ी की तस्वीर घर में सही स्थान पर रखने से रिश्तों में मधुरता और मजबूती बढ़ती है।

vastu tips- India TV Hindi
हंस या बतख का जोड़ा रखने के लाभ Image Source : MAGNIFIC

Married Life Vastu Tips: घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए लोग कई तरह के वास्तु और फेंगशुई उपाय अपनाते हैं। हंस और मैंडरिन बतख की जोड़ी का विशेष महत्व माना गया है। जो न सिर्फ प्रेम और वफादारी का प्रतीक हैं, बल्कि रिश्तों में मजबूती और घर में सौभाग्य लाने वाले भी माने जाते हैं। चलिए जानते हैं इन्हें घर में किस स्थान पर रखना चाहिए और इसके क्या फायदे हैं। 

प्रेम और पवित्रता का प्रतीक

वास्तु शास्त्र में हंस को प्रेम, पवित्रता और सौम्यता का प्रतीक माना गया है। धार्मिक नजरिए से देखा जाए तो हंस मां सरस्वती और ब्रह्मा जी का वाहन है। यही वजह है कि घर में हंस की तस्वीर या प्रतिमा लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर का माहौल शांत और हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। 

दांपत्य जीवन में मिठास

पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी लड़ाई या मनमुटाव होना सामान्य बात है, लेकिन अगर अक्सर मतभेद या तनाव की स्थिति रहती है तो यह चिंताजनक है। वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, ऐसा घर में मौजूद निगेटिव एनर्जी के कारण होता है। ऐसे में शयनकक्ष में हंसों के जोड़े की तस्वीर या प्रतिमा लगाएं। मान्यता है कि यह प्रेम और आपसी समझ बढ़ाने में मदद करती है। इससे रिश्तों में सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है।

आर्थिक तरक्की का वास्तु उपाय

वास्तु अनुसार, जहां हंसों का जोड़ा वैवाहिक जीवन के लिए शुभ होता है। वहीं, आर्थिक उन्नति के लिए एक बड़े हंस की तस्वीर लगाने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इससे धन आगमन के अवसर बढ़ते हैं।

क्यों खास है मैंडरिन बतख

अब बात करते हैं मैंडरिन बतख की, तो बता दें कि फेंगशुई में इनकी जोड़ी प्रेम और वफादारी का सबसे मजबूत प्रतीक मानी जाती है। हंस की तरह यह पक्षी भी अपने साथी के प्रति समर्पण और मरने दम तक साथ निभाने के लिए जाना जाता है। इसी कारण इसकी प्रतिमा या तस्वीर को वैवाहिक सुख और मजबूत रिश्तों का प्रतीक माना गया है।

गलतफहमियां मिटाने का उपाय 

फेंगशुई मान्यताओं के अनुसार, घर में मैंडरिन बतख की जोड़ी रखने से नेगेटिविटी कम होती है। इससे पति-पत्नी के बीच संवाद बेहतर हो सकता है और रिश्तों में पैदा हुई कड़वाहट या गलतफहमियां दूर करने में मदद मिल सकती है। पानी में तैरती हुई मैंडरिन बतखों की तस्वीर को भी रिश्तों में मधुरता बढ़ाने वाला माना जाता है।

अविवाहित लोगों के लिए भी खास

फेंगशुई के अनुसार, जो लोग अपने लिए उपयुक्त जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए भी मैंडरिन बतख की जोड़ी शुभ होती है। मान्यता है कि यह सकारात्मक संबंधों को आकर्षित करने में मदद करती है। वहीं, लव मैरिज की इच्छा रखने वालों को बतखों के जोड़े के गले में लाल रिबन या धागा बांधकर रखने का उपाय करने की सलाह दी जाती है।

कहां रखें तस्वीर या प्रतिमा

  • वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, हंस या मैंडरिन बतख की जोड़ी को बेडरूम में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। खासतौर पर दक्षिण-पश्चिम दिशा को प्रेम और रिश्तों की दिशा माना जाता है। 
  • अविवाहित लोग इन्हें कमरे की साइड टेबल पर रख सकते हैं, जबकि विवाहित जोड़े इन्हें अपने शयनकक्ष में पति के बिस्तर के किनारे पर स्थापित कर सकते हैं। 
  • कुछ मान्यताओं के अनुसार, रिश्तों में दूरी महसूस होने पर जीवनसाथी को मैंडरिन बतख की तस्वीर या प्रतिमा उपहार में देना भी शुभ माना जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Dreamcatcher Vastu: ड्रीमकैचर सिर्फ सजावट नहीं, वास्तु में भी है इसका खास महत्व, सही जगह लगाने के हैं कई सारे फायदे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म