1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. DUSU Election Result 2026: डूसू चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव का पद जीता

DUSU Election Result 2026: डूसू चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव का पद जीता

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 19, 2026 04:24 pm IST,  Updated : Sep 19, 2026 05:22 pm IST

दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनाव में एबीवीपी की बड़ी जीत हुई है। डूसू चुनाव में ABVP ने अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव का पद जीत लिया है। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन की जीत हुई है।

डूसू में एबीवीपी की...- India TV Hindi
डूसू में एबीवीपी की बड़ी जीत Image Source : PTI

Highlights

  • डूसू चुनाव में एबीवीपी की बड़ी जीत
  • डूसू के तीन पदों पर एबीवीपी का कब्जा
  • अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव पद जीता

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव मेंABVP ने प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी के पद जीते; निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने वाइस-प्रेसिडेंट का पद जीता। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में  एबीवीपी और एनएसयूआई ( ABVP, NSUI) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि निर्दलीय और समाजवादी पार्टी के छात्र संगठन के उम्मीदवारों ने भी इस चुनाव में अपना दमखम दिखाया। अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने जीत दर्ज की है तो वहीं, सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छाबरी ने जीत दर्ज की है। संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्यराज चौधरी जीते हैं। वहीं, DUSU उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की है।


किस पद पर किसने जीत दर्ज की
अध्यक्ष- यश डबास (एबीवीपी)
उपाध्यक्ष-दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)
सचिव-रिया छाबड़ी (एबीवीपी)
संयुक्त सचिव-लक्ष्यराज सिंह (एबीवीपी)

किसे मिले कितने वोट

अध्यक्ष को कितने वोट

डूसू चुनाव का रिजल्ट
Image Source : INDIATVडूसू चुनाव का रिजल्ट


उपाध्यक्ष को कितने वोट

डूसू चुनाव का रिजल्ट
Image Source : INDIATVडूसू चुनाव का रिजल्ट



सचिव को कितने वोट
डूसू चुनाव का रिजल्ट
Image Source : INDIATVडूसू चुनाव का रिजल्ट


संयुक्त सचिव को कितने वोट

डूसू चुनाव का रिजल्ट
Image Source : INDIATVडूसू चुनाव का रिजल्ट

19वें राउंड में अध्यक्ष पद-
यश डबाल (ABVP) - 22434
विजय शंकर मीणा (NSUI) - 21390

19वें राउंड में उपाध्यक्ष पद 
दीपांशु शौकीन (निर्दलीय) - 28873
वीर चतरथ (एनएसयूआई) - 4010
इशू मौर्या (एबीवीपी) - 15346

19वें राउंड में सचिव पद 
रिया छाबरी (एबीवीपी) - 19846
नम्रता चौधरी (एनएसयूआई) - 13963

19वें राउंड में संयुक्त सचिव पद 
लक्ष्यराज चौधरी (एबीवीपी) - 14965
विशेष यादव (एससीएस) - 14836
गोपाल चौधरी (एनएसयूआई) - 14482

शुक्रवार को हुआ था मतदान
मालूम हो कि शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव में 40.46 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव में आरएसएस समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बीच मुख्य मुकाबला हुआ। भारतीय राजनीति की नर्सरी कहे जाने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी रहती हैं और इस बार का ये चुनाव इसलिए भी खास रहा, क्योंकि जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद हुआ है, जो GEN-Z के मूड को दर्शाता है। डूसू चुनाव के दौरान सत्य निकेतन में पीजी दुर्घटना का मामला भी सुर्खियों में रहा, जिसमें कई बच्चों की मौत हुई थी।

ये भी पढ़ें:
DUSU Election Result 2026: डूसू अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, विनर यश डबास कौन हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।