1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. कौन हैं यश डबास? जिन्होंने DUSU चुनाव में प्रेसिडेंट का पद जीता, NSUI के विजय शंकर को दी मात

कौन हैं यश डबास? जिन्होंने DUSU चुनाव में प्रेसिडेंट का पद जीता, NSUI के विजय शंकर को दी मात

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 19, 2026 05:11 pm IST,  Updated : Sep 19, 2026 09:16 pm IST

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव में एबीवीपी के यश डबास ने एनएसयूआई के विजय शंकर को करारी शिकस्त दी। जानिए कौन हैं डूसू के नए अध्यक्ष यश डबास?

डूसू अध्यक्ष पद के विजेता यश डबास- India TV Hindi
डूसू अध्यक्ष पद के विजेता यश डबास Image Source : INSTAGRAM

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) 2026 के चुनाव में ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के प्रेसिडेंट पद पर यश डबास ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने NSUI (एनएसयूआई) के विजय शंकर को हराया है। एबीवीपी के उम्मीदवार यश डबास और NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया) के उम्मीदवार विजय शंकर के बीच कांटे की टक्कर देखी गई। वोटों की गिनती के दौरान कभी डबास आगे तो कभी पीछे चल रहे थे और अंतिम के राउंड में उन्हें जीत मिल गई। बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी ABVP की तरफ से रिया छावड़ी ने सेक्रेटरी पद के लिए और लक्ष्य राज सिंह ने जॉइंट सेक्रेटरी पद पर चुनाव जीता है।

डूसू के नए अध्यक्ष यश डबास कौन हैं?

यश डबास दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी इलाके में बसे गांव कंझावला में पले-बढ़े हैं। वह ABVP के कार्यकर्ता हैं और पिछले छह सालों से छात्र गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। यश डबास टेनिस खिलाड़ी भी हैं और उन्होंने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर टेबल टेनिस खेला है। उन्होंने ऑल इंडिया और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में दिल्ली यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व भी किया है और ऑस्ट्रेलिया, स्पेन और सर्बिया जैसे देशों में आयोजित इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) टूर्नामेंट में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

यश डबास की खासियत क्या हैं
यश डबास की शिक्षा दीक्षा की बात करें तो उन्होंने अपनी अंडरग्रेजुएट डिग्री दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के मशहूर कॉलेजों में से एक, श्री गुरु तेग बहादुर सिंह (SGTB) खालसा कॉलेज से पूरी की। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ़ लॉ के कैंपस लॉ सेंटर (CLC) से लॉ की पढ़ाई भी की, जहां उन्होंने छात्रों के अधिकारों और उनसे जुड़े मुद्दों पर ध्यान दिया। डबास ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बुद्धिस्ट स्टडीज़ में मास्टर डिग्री भी हासिल की, जहां उनकी प्रोफ़ाइल के अनुसार, उनमें धैर्य, सहानुभूति और सेवा भाव के प्रति रुचि पैदा हुई।

डाबास ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है और सुरक्षा के लिए कॉलेजों और महिला हॉस्टलों के बाहर 'पिंक बूथ' बनाने और 1,000 से ज़्यादा CCTV कैमरे लगाने जैसे उपाय सुझाए हैं। उन्होंने कॉलेज के छात्रों के लिए सुरक्षित और किफायती रहने की जगह की भी मांग की है।

ये भी पढ़ें:
कौन हैं विशेष यादव? जिन्होंने DUSU चुनाव में संयुक्त सचिव पद पर ABVP और NSUI को कड़ी टक्कर देकर जीता सभी का दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।