डेविस कप में भारतीय टेनिस टीम की नजरें दूसरे राउंड में साउथ कोरिया के खिलाफ जीत हासिल कर अंतिम -8 में जगह बनाने पर थी, लेकिन 18 और 19 सितंबर को खेले गए मुकाबलों में टीम इंडिया का सियोल के ओलंपिक टेनिस कोर्ट में काफी निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। 18 सितंबर को जहां हुए सिंगल्स इवेंट के दोनों मैचों में भारतीय टीम को हार मिली तो वहीं 19 सितंबर को डबल्स के इवेंट में आगाज तो अच्छा रहा जिसमें जीत हासिल की लेकिन उसके बाद चौथे मैच में जो सिंगल्स के इवेंट का था उसमें हार के साथ डेविस कप में टीम इंडिया का सफर दूसरे राउंड के साथ ही खत्म हो गया। गौरतलब है कि भारत में डेविस कप के मैचों का सीधा प्रसारण VETO OTT पर हो रहा है।
डीके सुरेश को सूनवू क्वोन से मिली हार
साउथ कोरिया के खिलाफ डेविस कप के दूसरे राउंड में भारत की तरफ से पहला मुकाबला डीके सुरेश ने सिंगल्स इवेंट में 18 सितंबर को खेला जिसमें उनका सामना साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन से हुआ। इस मैच में डीके सुरेश की शुरुआत काफी शानदार देखने को मिली और उन्होंने मुकाबले के पहले सेट 6-3 के अंतर से जीतने के साथ अहम 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरे सेट में कोरियाई खिलाड़ी सूनवू क्वोन ने वापसी की और अपने खेल से डीके सुरेश को पूरी तरह से दबाव में ला दिया जिसमें उन्होंने इस सेट तो 6-3 के अंतर से जीतने के साथ मुकाबला 1-1 से बराबरी पर ला दिया था। इसके बाद सभी की नजरें तीसरे सेट पर टिकी हुई थी और दोनों टीमों के बीच में काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला और अंत में सूनवू क्वोन ने इस सेट को 6-4 के अंतर से जीतने के साथ मुकाबले को 2-1 से जीत लिया और साउथ कोरिया को दूसरे राउंड में भारत के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिला दी।
सुमित नागल ने ह्योन चुंग के खिलाफ कड़े मुकाबले को गंवाया
भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल से दूसरे राउंड में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन कोरिया के कोर्ट का लो-बाउंस उनके लिए काफी परेशानी का कारण बना। सुमित नागल और ह्योन चुंग के बीच में ये मुकाबला तीन घंटे तक चला। इस मैच में सुमित नागल ने काफी अच्छी शुरुआत की थी जिसमें 18 सितंबर को खेले गए मुकाबले में नागल ने पहला सेट 6-2 के अंतर से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे सेट में ह्योन चुंग ने जिस तरह से वापसी की उसने नागल को भी हैरान कर दिया और उनको इस सेट में 6-4 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा जिससे मुकाबला 1-1 की बराबरी पर आ गया। अब तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला और अंत में ह्योन चुंग इस सेट को 7-5 के अंतर से जीतने के साथ मुकाबले को 2-1 से जीत गए, जिससे कोरियाई टीम ने दूसरे राउंड में भारत के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना ली।
डबल्स इवेंट में भारतीय टीम ने खोला जीत का खाता
साउथ कोरिया के खिलाफ 18 सितंबर को दूसरे राउंड में शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाने के बाद 19 सितंबर को भारतीय टीम ने तीसरा मैच डबल्स इवेंट का खेला। इस मैच में भारत की तरफ से एन श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश की जोड़ी का सामना साउथ कोरिया की जिसुंग नाम और उइसुंग पार्क की जोड़ी से हुआ। भारतीय जोड़ी ने मैच की शुरुआत उम्मीद के अनुसार करते हुए पहले सेट को 6-3 के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रही। इसके बाद दूसरे सेट में कोरियाई जोड़ी ने जबरदस्त तरीके से वापसी करने के साथ उसे 6-3 के अंतर से जीतते हुए मुकाबला 1-1 से बराबरी पर ला दिया। अब तीसरे सेट को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई थी, जिसमें भारतीय जोड़ी ने 6-3 के अंतर से जीत हासिल करने के साथ मुकाबला 2-1 से जीतते हुए दूसरे राउंड में भारतीय टीम का जीत का खाता साउथ कोरिया के खिलाफ खोलने का काम किया।
अपने दूसरे मैच में नागल को करना पड़ा शर्मनाक हार का सामना
डबल्स के इवेंट में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम ने अंतिम-8 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा हुआ था, जिसमें सभी की नजरें चौथे मैच को लेकर टिकी हुई थी, जिसमें भारत की तरफ से कोर्ट पर सुमित नागल उतरे जिसमें उनका सामना साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन से था। इस मैच में सुमित नागल पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म दिखाई दिए और उनको सूनवू क्वोन ने जहां पहले सेट में एकतरफा 6-1 के अंतर से मात दी तो वहीं दूसरा सेट भी सूनवू क्वोन 6-2 के अंतर से जीतने के साथ मुकाबले को सीधे सेटों में जीतने में कामयाब रहे, जिसके साथ ही साउथ कोरिया की यह दूसरे राउंड में तीसरी जीत थी और भारतीय टीम का डेविस कप में सफर भी इस हार के साथ खत्म हो गया।
ये भी पढ़ें
डेविस कप में डबल्स मैच को भारतीय जोड़ी ने किया अपने नाम, 6-3, 3-6, 6-3 से मैच में दर्ज की जीत
डेविस कप में सुमित नागल को मिली सीधे सेटों में मात, 6-1 और 6-2 के अंतर से गंवाया मुकाबला