भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप के दूसरे राउंड में भिड़ंत हुई जिसमें टीम इंडिया का सफर चार मैचों में 3-1 की हार के साथ खत्म हो गया। दूसरे राउंड में भारतीय टीम ने तीन सिंगल्स और एक डबल्स इवेंट का मुकाबला खेला और इसमें सिर्फ डबल्स के इवेंट में जीत हासिल हो सकी, जबकि सिंगल्स के तीनों इवेंट में हार का सामना करना पड़ा। 19 सितंबर को भारतीय टीम ने दूसरे राउंड में डबल्स इवेंट का पहला मुकाबला खेला जिसको वह तीन सेटों तक चले मैच को 2-1 के अंतर से अपने नाम करने के साथ वापसी की उम्मीदों को जिंदा रखा हुआ था। इसके बाद भारतीय टीम की नजरें सिंगल्स के इवेंट मुकाबले में सुमित नागल पर नजरें टिकी हुई थी, लेकिन उनको साउथ कोरिया के खिलाड़ी के खिलाफ लगातार 2 सेटों तक चले मैच में हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ भारतीय टीम का सफर डेविस कप में दूसरे राउंड के साथ खत्म हो गया। गौरतलब है कि भारत में डेविस कप का सीधा प्रसारण VETO OTT पर किया जा रहा है।
डबल्स में दिखा श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश का कमाल
डेविस कप में भारतीय टीम को दूसरे राउंड में सिर्फ एक मैच में साउथ कोरिया के खिलाफ जीत मिली जो डबल्स के इवेंट में एन श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश की जोड़ी ने दिलाई। इस मैच में भारतीय जोड़ी का सामना जिसुंग नाम और उइसुंग पार्क की जोड़ी से था, जिसमें उन्होंने तीन सेटों तक चले इस मैच को 6-3, 3-6 और 6-3 के अंतर से अपने नाम करने के साथ शानदार जीत हासिल की थी। इस मैच में पूरी तरह से भारतीय जोड़ी का दबदबा देखने को मिला।
सिंगल्स के तीनों मैच में करना पड़ा हार का सामन
भारतीय टीम के लिए डेविस कप के दूसरे राउंड में सिंगल्स के तीनों इवेंट काफी निराशाजनक रहे, जिसमें दो मुकाबलों में खेलने उतरे टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी सुमित नागल को अपने दोनों ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। जिसमें उन्होंने पहला मैच ह्योन चुंग के खिलाफ खेला था जिसमें 6-2, 4-6 और 5-7 के अंतर से उनको हार का सामना करना पड़ा जबकि दूसरे मैच में उनको सूनवू क्वोन के खिलाफ उनको दोनों सेट में सीधी हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सिंगल्स इवेंट का एक मैच डीके सुरेश ने खेला और उसमें उनको 6-3, 3-6 और 4-6 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।