1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डेविस कप में सुमित नागल को मिली सीधे सेटों में मात, 6-1 और 6-2 के अंतर से गंवाया मुकाबला

डेविस कप में सुमित नागल को मिली सीधे सेटों में मात, 6-1 और 6-2 के अंतर से गंवाया मुकाबला

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 19, 2026 12:51 pm IST,  Updated : Sep 19, 2026 01:06 pm IST

डेविस कप के दूसरे राउंड में भारतीय टीम का सफर चौथे मैच में सुमित नागल को मिली सीधे सेटों में हार के साथ खत्म हो गया, नागल को कोरियाई खिलाड़ी सूनवू क्वोन ने 6-1 और 6-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

Sumit Nagal- India TV Hindi
सुमित नागल Image Source : AP

डेविस कप में भारतीय टीम का सफर साउथ कोरिया के खिलाफ चौथे मुकाबले में मिली हार के साथ खत्म हो गया। 19 सितंबर को सियोल को ओलंपिक टेनिस कोर्ट में सिंगल्स के इवेंट में भारत की तरफ से चौथे मैच में सुमित नागल का सामना कोरियाई खिलाड़ी सूनवू क्वोन से हुआ और इस मैच में पूरी तरह से नागल आउट ऑफ फॉर्म नजर आए। साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन ने पहले सेट को जहां एकतरफा 6-1 के अंतर से अपने नाम किया तो वहीं दूसरे सेट में नागल ने थोड़ी टक्कर देने की कोशिश की लेकिन इसमें भी उनको 6-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि डेविस कप के मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर हो रहा है।

पहले सेट में एक कोरियाई खिलाड़ी का दिखा पूरी तरह से दबदबा

भारत की तरफ से दूसरे राउंड के चौथे मुकाबले में खेलने के लिए सुमित नागल को भेजा गया जो इससे पहले 18 सितंबर को सिंगल्स के इवेंट में अपना मुकाबला गंवा चुके थे, लेकिन काफी शानदार खेल उन्होंने दिखाया था। साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन से सुमित नागल का इस मैच में सामना था, जिसमें क्वोन का पूरी तरह से दबदबा पहले सेट में देखने को मिला और उन्होंने 6 गेम के बाद ही 5-1 की बढ़त बना ली थी, जिसके बाज नागल के पास इस सेट में वापसी का कोई मौका नहीं मिला और छठा गेम हारते ही सुमित नागल ने पहला सेट 6-1 के अंतर से गंवा दिया।

दूसरे सेट में सूनवू क्वोन ने नहीं दिया नागल को वापसी का मौका

पहला सेट गंवाने के बाद सुमित नागल से दूसरे सेट में सभी को वापसी की उम्मीद थी, लेकिन साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन ने उनको वापसी का कोई मौका नहीं दिया और इस सेट में एक समय 4 गेम के बाद मुकाबला 2-2 से बराबरी पर था, जिसके बाद सूनवू क्वोन ने अगले लगातार चार गेम अपने नाम करने के साथ दूसरा सेट 6-2 के अंतर से जीतने के साथ इस मुकाबले को सीधे सेटों में खत्म कर दिया और साउथ कोरिया को डेविस कप में अंतिम-8 में पहुंचा दिया। वहीं भारतीय टीम का सफर इस मैच में हार के साथ डेविस कप में खत्म हो गया।

ये भी पढ़ें

डेविस कप में डबल्स मैच को भारतीय जोड़ी ने किया अपने नाम, 6-3, 3-6, 6-3 से मैच में दर्ज की जीत

डेविस कप के दूसरे मैच में सुमित नागल को मिली हार, कोरियाई खिलाड़ी ने 2-6, 6-4, 7-5 से मुकाबला किया अपने नाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल