1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डेविस कप में डबल्स मैच को भारतीय जोड़ी ने किया अपने नाम, 6-3, 3-6, 6-3 से मैच में दर्ज की जीत

डेविस कप में डबल्स मैच को भारतीय जोड़ी ने किया अपने नाम, 6-3, 3-6, 6-3 से मैच में दर्ज की जीत

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 19, 2026 11:27 am IST,  Updated : Sep 19, 2026 12:27 pm IST

डेविस कप के दूसरे राउंड में 19 सितंबर को भारतीय टीम की आगाज शानदार देखने को मिला है, जिसमें डबल्स के मुकाबले को टीम इंडिया अपने नाम करने में कामयाब रही है। तीन सेटों तक चले इस मैच में भारतीय जोड़ी ने 6-3, 3-6 और 6-3 के अंतर से अपने नाम किया है।

DK Suresh And N Sriram Balaji- India TV Hindi
डीके सुरेश और एन श्रीराम बालाजी Image Source : X/DAVIS CUP

भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप के दूसरे राउंड में भिड़ंत हो रही है, जिसमें भारतीय टीम को 18 सितंबर को खेले गए सिंगल्स इवेंट के दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद 19 सितंबर को आगाज काफी शानदार देखने को मिला। डबल्स के इवेंट में भारत की तरफ से कोर्ट पर उतरी एन श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करने के साथ तीन सेटों तक चले मुकाबले को 2-1 के अंतर से जीत दर्ज की है, जिसके दम पर उन्होंने दूसरे राउंड में भारतीय टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा हुआ है। भारतीय जोड़ी का सामना डबल्स के इवेंट में साउथ कोरिया की जिसुंग नाम और उइसुंग पार्क की जोड़ी से था और इसमें उन्होंने 6-3, 3-6 और 6-3 के अंतर से जीत हासिल की। गौरतलब है कि डेविस कप का सीधा प्रसारण VETO OTT पर किया जा रहा है।

पहले सेट को भारतीय जोड़ी ने 6-3 के अंतर से किया अपने नाम

डेविस कप के दूसरे राउंड में डबल्स मुकाबले में एन श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश की जोड़ी ने पहले सेट में शानदार शुरुआत की जिसमें पहले सेट में कुल 9 गेम खेले गए और इसमें से भारतीय जोड़ी 6 गेम को जीतने में कामयाब रही जबकि कोरियाई जिसुंग नाम और उइसुंग पार्क की जोड़ी तीन गेम ही जीत सकी, जिसके दम पर भारतीय जोड़ी पहले सेट को 6-3 के अंतर से अपने नाम करने के साथ इस मुकाबले में 1-0 की बढ़त बनाने में कामयाब रही थी।

दूसरे सेट में कोरियाई जोड़ी ने वापसी कर मुकाबले को बनाया रोमांचक

पहला सेट जीतने के बाद भारतीय जोड़ी से उम्मीद थी की वह दूसरे सेट को भी अपने नाम करने के साथ इस मुकाबले को अपने नाम कर लेंगे, लेकिन कोरिया की जिसुंग नाम और उइसुंग पार्क की जोड़ी ने इस सेट में शानदार वापसी करने के साथ उसे 6-3 के अंतर से जीत लिया। दूसरे सेट में कोरियाई जोड़ी का शानदार खेल देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने इस सेट के 7 गेम के बाद 5-2 के अंतर से बढ़त बना ली थी। इसके बाद कोरियाई जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और इस सेट को जीतने के साथ मुकाबला 1-1 से बराबरी पर ला दिया था।

तीसरे सेट में भारतीय जोड़ी की दिखी शानदार वापसी और मुकाबले को किया अपने नाम

मुकाबला 1-1 से बराबरी पर आने के बाद भारतीय जोड़ी ने तीसरे सेट में शानदार वापसी करने के साथ उसके पहले 7 गेम के बाद 4-3 के अंतर से बढ़त बना ली थी, जिसके बाद अगले 2 गेम में बालाजी और सुरेश की जोड़ी ने कोरियाई जोड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया जिसमें उन्होंने 6-3 के अंतर से इस सेट को अपना नाम करने के साथ मुकाबले को भी 2-1 के अंतर से जीत लिया।

यह भी पढ़ें

सुमित नागल का हार के बाद आया बयान, कहा- 'कोर्ट का लो-बाउंस बना परेशानी की बड़ी वजह'

डेविस कप के पहले मैच में डीके सुरेश को मिली हार, कोरियाई खिलाड़ी ने 3-6, 6-3, 6-4 के अंतर से जीता मुकाबला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल