1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक बच्चन ने मां जया बच्चन के जन्मदिन पर शेयर की पुरानी फोटो

अभिषेक बच्चन ने मां जया बच्चन के जन्मदिन पर शेयर की पुरानी फोटो

अभिषेक बच्चन ने मां जया बच्चन के जन्मदिन पर उनकी एक पुरानी फोटो शेयर की है। जया बच्चन आज अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं।

Abhishek bachchan and jaya bachchan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Abhishek bachchan and jaya bachchan

'अभिमान', 'शोले' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुकीं जया बच्चन(Jaya Bachchan) आज अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। जया बच्चन के जन्मदिन पर उनके बेटे अभिषेक बच्चन(Abhishek Bachchan) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने जया बच्चन की एक पुरानी फोटो शेयर की है। अभिषेक बच्चन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मां। यह शब्द ही सब कुछ कह देता है। हैप्पी बर्थ डे मां। लव यू।

अभिषेक बच्चन के फोटो शेयर करते ही कई सेलिब्रिटीज ने उस पर कमेंट करना शुरू कर दिया था। सोनाली बेंद्रें ईशा देओल सभी ने जया बच्चन को बर्थ डे विश किया। ईशा देओल ने लिखा- हैप्पी बर्थ डे। लव यू जया आंटी।

श्वेता बच्चन ने भी अपनी मां के बर्थ डे पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने जया बच्चन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- ओ कैप्टन माई कैप्टन।

इस पोस्ट पर कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया है। 

जया बच्चन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत 15 साल की उम्र में ही कर दी थी। उन्होंने सत्यजीत रे की फिल्म महानगर में सपोर्टिंग एक्ट्रेस का किरदार निभाया था। यह एक बंगाली फिल्म थी और 1963 में रिलीज हुई थी। जया बच्चन को 'कभी खुशी कभी गम', 'कल हो ना हो', 'कोरा कागज', 'फिजा' के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुके हैं। 1992 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Birthday Special: 15 साल की उम्र से ही जया बच्चन ने रख दिया था एक्टिंग की दुनिया में कदम, जाने कुछ खास बातें

मलाइका अरोड़ा ने 'छैंया-छैंया' गाने पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

Latest Bollywood News