A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक बच्चन की नई फिल्म का हुआ ऐलान, शाहरुख खान के साथ काम करते आएंगे नज़र

अभिषेक बच्चन की नई फिल्म का हुआ ऐलान, शाहरुख खान के साथ काम करते आएंगे नज़र

 अभिषेक की अगली फिल्म का ऐलान हो गया है, जिसका नाम है 'बॉब बिस्वास'। इतना ही नहीं इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी होंगे।

Abhisek bachchan , shahrukh khan- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Abhisek bachchan and shahrukh khan

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन एक बार फिर बड़े पर्दे में नजर आने वाले हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2018 में आईं फिल्म 'मनमर्जिया' में देखा गया था। अब अभिषेक की अगली फिल्म का ऐलान हो गया है, जिसका नाम है 'बॉब बिस्वास'। इतना ही नहीं इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी होंगे। लेकिन वह पर्दे में नहीं बल्कि एक प्रोड्यूसर की तरह काम करेंगे। इस फिल्म को लेकर रेड चिल्लीस एंटरटेनमेंट और अभिषेक बच्चन से ट्वीट किया है।

अभिषेक बच्चन ने शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस स रेड चिल्लीस एंटरटेनमेंट के साथ नई फिल्म करने का ऐलान किया है। इस फिल्म की कहानी सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म 'कहानी' का  प्रीक्वल है। इस फिल्म की कहानी के विलेन और सीरियल किलर बॉब बिस्वास पर आधारित है। 

लमान खान ने पिता सलीम खान संग पुरानी फोटो की शेयर, लिखा- हैप्पी बर्थडे डैड...

अभिषेक बच्चनने अपनी और शाहरुख की तस्वीर डालते हुए ट्वीट किया। इसके साथ ही लिखा, 'अपनी अगली फिल्म बॉब बिस्वास के लिए काफी उत्साहित हूं। इसके शुरू होने का इंतजार नहीं हो रहा। इस फिल्म में अपने पसंदीदा कलाकार शाहरुख खान, गौरी खान, सुजॉय घोष, गौरव वर्मा और दिया अन्नापूर्णा घोष के साथ काम कर रहा हूं।' 

दो गायकों की कहानी पर आधारित है 'बैजू बावरा', संजय लीला भंसाली ने कहा- मेरे करियर की सबसे बड़ी चुनौती

अभिषेक बच्चन की फिल्म को डायरेक्टर सुजॉय घोष की बेटी दिया घोष डायरेक्ट करेंगी। इस फिल्म के साथ दिया पहली बार फीचर फिल्म का निर्देशन कर रही हैं यानी यह उनकी डेब्यू फीचर फिल्म होगी। 

Latest Bollywood News