1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने पिता सलीम खान संग पुरानी फोटो की शेयर, लिखा- हैप्पी बर्थडे डैड...

सलमान खान ने पिता सलीम खान संग पुरानी फोटो की शेयर, लिखा- हैप्पी बर्थडे डैड...

 Published : Nov 24, 2019 08:53 pm IST,  Updated : Nov 24, 2019 11:06 pm IST

सलमान खान के पिता सलीम खान ने 24 नवंबर को अपना 84वां जन्मदिन मनाया।

Salman Khan with Salim Khan- India TV Hindi
सलमान खान ने ये फोटो शेयर कर पिता सलीम खान को बर्थडे विश किया

मुंबई: सलमान खान के पिता सलीम खान ने 24 नवंबर को अपना 84वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर सलमान खान ने पिता संग एक पुरानी फोटो शेयर की और बर्थडे की बधाई दी। इस तस्वीर में सलमान अपने पिता के साथ फिशिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

सलमान खान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे डैडी...'

Birthday Special: एक्टर से राइटर बनें सलीम खान की पांच बेहतरीन फिल्में

एक्टिंग से अपने करियर की शुरूआत करने वाले सलीम खान बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है। उनके करियर की शुरूआत डायरेक्टर अमरनाथ ने कराई थी। एक शादी में अमरनाथ ने सलीम खान को देखा था। जिसके बाद उन्होंने 400 रुपये प्रति महीने की सैलेरी पर सलीम खान को मुंबई बुला दिया था। यहां उन्हें एक्टिंग करने का मौका मिला। 

बतौर एक्टर सलीम खान ने लगभग 14 फिल्में की हैं। जावेद अख्तर और सलीम खान ने कई सुपरहिट फिल्में लिखी हैं। 

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही 'दबंग 3' और अगले साल 'राधे' फिल्म में नज़र आएंगे। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन