1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: एक्टर से राइटर बनें सलीम खान की पांच बेहतरीन फिल्में

Birthday Special: एक्टर से राइटर बनें सलीम खान की पांच बेहतरीन फिल्में

 Published : Nov 24, 2019 01:17 pm IST,  Updated : Nov 24, 2019 01:19 pm IST

Birthday Special: सलमान खान के पिता सलीम खान की लिखी पांच बेस्ट फिल्में।

salim khan- India TV Hindi
सलीम खान।

सलमान खान के पिता सलीम खान आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टिंग से अपने करियर की शुरूआत करने वाले सलीम खान बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है। सलीम खान के करियर की शुरूआत डायरेक्टर अमरनाथ ने कराई थी। एक शादी में अमरनाथ ने सलीम खान को देखा था। जिसके बाद उन्होंने 400 रुपये प्रति महीना की सैलेरी पर सलीम खान को मुंबई बुला दिया था। यहां उन्हें एक्टिंग करने का मौका मिला। 

बतौर एक्टर सलीम खान ने लगभग 14 फिल्में की हैं। इन फिल्मों में वह लीड रोल की जगह साइड रोल में थे। इन फिल्मों में 'सरहदी' 'लुटेरा', 'दीवाना' शामिल हैं। एक फिल्म के सेट पर सलीम खान की मुलाकात जावेद अख्तर से हुई। जिसके बाद से दोनों की स्क्रिप्ट राइटर की जोड़ी बन गई।

जावेद अख्तर और सलीम खान ने कई सुपरहिट फिल्में लिखी हैं। सलीम खान के जन्मदिन पर उनकी लिखी 5 सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताते हैं।

शोले:

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की 1975 में आई सुपरहिट फिल्म 'शोले' को सलीम-जावेद ने लिखा था। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 350 मिलियन का बिजनेस किया था।

दीवार:
1975 में अमिताभ बच्चन की एक और हिट फिल्म 'दीवार' आई थी। इस फिल्म को भी सलीम-जावेद की हिट जोड़ी ने लिखा था। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ शशि कपूर, नीतू सिंह, परवीन बॉबी और निरुपा रॉय अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।

मिस्टर. इंडिया:
अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' 29 मई 1987 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म अभी भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है।

डॉन:
1978 में आई फिल्म 'डॉन' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। 7 मिलियन के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 मिलियन का बिजनेस किया था।

हाथी मेरे साथी:
सुपरस्टार राजेश खन्ना की फिल्म 'हाथी मेरे साथी' से ही सलीम-जावेद की जोड़ी की शुरूआत हुई थी। इस फिल्म के लिए दोनों को स्क्रीनप्ले लिखने का मौका मिला था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन