Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में हर हफ्ते वीकेंड का वार में कोई एक सदस्य कम वोटों की वजह से बेघर हो जाता है। इस रविवार को देवोलीना भट्टाचार्जी और आरती सिंह दोनों एलिमिनेट होने वाले हैं, लेकिन फैंस का कहना है कि इसके पीछे कोई ट्विस्ट जरूर छिपा हुआ है।
Related Stories
कलर्स ने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान कह रहे हैं कि देवोलीना और आरती को बराबर वोट मिले हैं। इसलिए दोनों को ही बेघर होना पड़ेगा। अब देखना होगा कि दोनों में से कौन-सा सदस्य एविक्ट होगा।
बताया जा रहा है कि इस हफ्ते खेसारी लाल यादव बाहर जा चुके हैं, इसलिए रविवार को कोई भी कंटेस्टेंट बेघर नहीं होगा। हालांकि, इसके पीछे क्या सच्चाई है, ये तो आज के एपिसोड में ही पता चलेगा।
दरअसल, बिग बॉस ने घरवालों से उस सदस्य का नाम बताने को कहा था, जिसने घर में कम योगदान दिया है। सभी ने मिलकर खेसारी का नाम लिया, जिसकी वजह से उन्हें बेघर होना पड़ा। वहीं, इस हफ्ते नॉमिनेटेड सदस्यों में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई सेफ हो गए।
गौरतलब है कि शनिवार को शो के होस्ट सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स से काफी नाराज़ थे। इस हफ्ते घर में लड़ाई-झगड़े हुए। असीम ने सिद्धार्थ, हिंदुस्तानी भाऊ ने पारस और हिमांशी खुराना ने शहनाज गिल को धक्का मारा था, जिसको लेकर सलमान ने इनकी जमकर क्लास लगाई।