1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 Latest Promo: सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज की जमकर लगाई क्लास

Bigg Boss 13 Latest Promo: सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज की जमकर लगाई क्लास

 Published : Nov 23, 2019 04:55 pm IST,  Updated : Nov 23, 2019 04:55 pm IST

बता दें कि इस पूरे हफ्ते सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच जमकर लड़ाई हुई है। दोनों ने एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की भी की।

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar- India TV Hindi
बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज

मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में पूरे हफ्ते सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज का झगड़ा हुआ। उनकी लड़ाई हाथापाई तक आ गई। ऐसे में इस हफ्ते वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान दोनों कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाएंगे। 

कलर्स ने सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान कह रहे हैं, 'शुक्ला जी, आप पर बहुत गुस्सा है। आप बहुत लंबे-चौड़े हैं। कभी आजमाना चाहेंगे आप, बाहर आ जाओ तो आजमा लेना कभी।' सलमान असीम की भी क्लास लगाते हैं। सलमान ये भी कहते हैं कि 'कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि घर के अंदर किसी ने हाथापाई की हो और वो बाहर ना निकाला गया हो।'

इसके साथ ही सलमान इस बार सुल्तानी अखाड़े में सिद्धार्थ और असीम को लड़ने के लिए भेजेंगे।

बता दें कि शुक्रवार को घर में अचानक हुए एलिमिनेशन से घरवाले हैरान हैं। बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स से नॉमिनेटेड लोगों में से उस सदस्य का नाम लेने के लिए कहा, जिसका घर में कम योगदान है। सभी ने खेसारी लाल यादव का नाम लिया। इसके बाद बिग बॉस ने झटका देते हुए बताया कि ये एलिमिनेशन की प्रक्रिया थी।

बताया जा रहा है कि शनिवार और रविवार को वीकेंड का वार में अब कोई एलिमिनेट नहीं होगा।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन