Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar with Salman Khan: बिग बॉस 13 वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान ने इस बार सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज समेत हिमांशी खुराना और शेफाली जरीवाला की जमकर क्लास लगाई। इस बार सुल्तानी अखाड़े में शहनाज गिल और हिमांशी के बीच दंगल हुआ, जिसमें हिमांशी ने बाजी मारी। सलमान ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई इस हफ्ते सुरक्षित हैं और कल पता चलेगा कि देबोलीना भट्टाचार्जी व आरती सिंह में से कौन बेघर होगा।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13: वीकेंड का वार में सलमान खान ने लगाई सिद्धार्थ शुक्ला-असीम रियाज समेत इन कंटेस्टेंट्स की क्लास
Bigg Boss 13: वीकेंड का वार में सलमान खान ने लगाई सिद्धार्थ शुक्ला-असीम रियाज समेत इन कंटेस्टेंट्स की क्लास
बिग बॉस 13 में सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज समेत कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई।
Bigg Boss 13 Live Weekend Ka Vaar With Salman Khan
-
10:50 PM (IST) Nov 23, 2019
सिद्धार्थ और रश्मि हुए सेफ
सलमान खान ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई इस हफ्ते एलिमिनेशन से सेफ हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कल पता चलेगा कि देबोलीना भट्टाचार्जी और आरती सिंह में कौन बेघर होगा!
-
10:36 PM (IST) Nov 23, 2019
फिर हुई सिद्धार्थ और असीम के बीच लड़ाई
सिद्धार्थ और असीम पुरानी बातों को सुलझा रहे थे, लेकिन फिर से दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। सिद्धार्थ ने असीम को बताया कि माहिरा और पारस ने मेरे कान नहीं भरे हैं।
-
10:35 PM (IST) Nov 23, 2019
हिमांशी ने जीता सुल्तानी अखाड़ा
हिमांशी खुराना ने दंगल जीत लिया और वो सुल्तानी अखाड़ा जीत गईं।
-
10:34 PM (IST) Nov 23, 2019
शहनाज और हिमांशी के बीच हुई बातों की लड़ाई
शहनाज गिल और हिमांशी खुराना के बीच पहले बातों की लड़ाई हुई। उन्होंने बताया कि वो घर में रहना क्यों डिजर्व करती हैं। इस राउंड में आधे-आधे घरवाले दोनों तरफ हो गए। ऐसे में ये राउंड ड्रॉ हो गया।
-
10:30 PM (IST) Nov 23, 2019
पारस और माहिरा की देबोलीना से हुई लड़ाई
देबोलीना भट्टाचार्जी ने शेफाली जरीवाला को बताया कि पारस ने उसके और असीम को लेकर गलत बात कही थी। ये सुनते ही शेफाली भड़क गई और पारस को खरी-खोटी सुनाने लगी। इसके बाद पारस और माहिरा की देबोलीना से खूब लड़ाई हुई।
-
10:27 PM (IST) Nov 23, 2019
सुल्तानी अखाड़े में पहुंचीं हिमांशी और शहनाज
सलमान खान चाहते थे कि सिद्धार्थ और असीम सुल्तानी अखाड़े में जाएं, लेकिन मजबूरी में उन्हें शहनाज गिल और हिमांशी खुराना को सुल्तानी अखाड़े में भेजना पड़ा। सिद्धार्थ ने शहनाज को कहा कि हिमांशी चाहे कुछ भी करे, तुम हारना मत।
-
10:10 PM (IST) Nov 23, 2019
कॉलर ऑफ द वीक ने हिमांशी खुराना से पूछा सवाल
कॉलर ऑफ द वीक ने हिमांशी खुराना से पूछा कि आप सबके पास जाकर शहनाज गिल के खिलाफ क्यों बोलती हैं? आपने असीम को भी सिद्धार्थ के खिलाफ भड़काया? इस पर हिमांशी ने अपनी सफाई दी।
-
10:01 PM (IST) Nov 23, 2019
शेफाली जरीवाला ने मानी अपनी गलती
सलमान खान ने बताया कि उन्होंने हिमांशी खुराना को कैप्टन बनाने का गलत फैसला लिया। इस पर शेफाली जरीवाला ने अपनी गलती मानी।
-
9:55 PM (IST) Nov 23, 2019
सलमान ने लगाई शेफाली की क्लास
कैंप्टेंसी के टास्क को लेकर सलमान खान ने शेफाली जरीवाला की क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि वो हिमांशी खुराना को कैसे एडवाइज दे रही थीं, जबकि संचालक का काम सिर्फ टास्क को अच्छी तरीके से कराना होता है।
-
9:53 PM (IST) Nov 23, 2019
सलमान की डांट के बाद फिर लड़ रहे हैं घरवाले
सलमान खान की डांट के बाद असीम रियाज ने सिद्धार्थ शुक्ला के सामने फिर से अपनी बात रखी। दूसरी तरफ हिमांशी खुराना और सिद्धार्थ के बीच अंगूठी को लेकर लड़ाई हुई।
-
9:50 PM (IST) Nov 23, 2019
असीम रियाज ने सिद्धार्थ को भड़काने की बात को नकारा
असीम रियाज ने कहा कि उन्होंने कभी सिद्धार्थ शुक्ला को भड़काने की कोशिश नहीं की। अगर ऐसा हुआ है तो मैं अभी घर छोड़कर चला जाऊंगा। इस पर सलमान ने कहा कि असीम तुम्हें घर छोड़कर जाना चाहिए।
-
9:41 PM (IST) Nov 23, 2019
असीम के बाद सिद्धार्थ ने दी सफाई
असीम रियाज के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कभी पर्सनल कमेंट्स नहीं किए। उनका इरादा कभी गलत नहीं था।
-
9:32 PM (IST) Nov 23, 2019
सलमान ने असीम से पूछी झगड़े की वजह
सलमान खान ने असीम रियाज से पूछा कि ये ईगो की बात है या फिर सेल्फ रिस्पेक्ट? इस पर असीम ने कहा कि ये सेल्फ रिस्पेक्ट की बात है, क्योंकि सिद्धार्थ हमेशा उन्हें कुछ ना कुछ बोलते रहते थे। वो हमेशा मेरा मज़ाक उड़ाते थे।
-
9:29 PM (IST) Nov 23, 2019
सलमान खान ने शेफाली से पूछे सवाल
सलमान खान ने शेफाली जरीवाला से पूछा कि उन्होंने सिद्धार्थ और असीम के बीच झगड़ा सुलझाने के लिए क्या किया? शेफाली ने अपनी सफाई दी, लेकिन सलमान उनकी बात से संतुष्ट नहीं हुए।
-
9:26 PM (IST) Nov 23, 2019
पारस और आरती ने बताई झगड़े की वजह
सलमान खान ने आरती से पूछा कि क्या झगड़े की वजह सिर्फ संतरा और सेब है? इस पर आरती ने कहा कि पहले से ही घड़ा भर रहा था, जो अब जाकर फटा है। वहीं, सलमान ने पारस से पूछा कि सिद्धार्थ और असीम के बीच झगड़े की वजह क्या है? इस पर पारस ने कहा कि मेल ईगो की वजह से ये सब हुआ है। इस पर सलमान ने कहा कि वो असीम को सिद्धार्थ का चेला क्यों कहते थे? फिर पारस ने कहा कि वो खुद से कोई स्टैंड नहीं लेता। सिद्धार्थ के बाद अब वो शेफाली जरीवाला का चेला है।
-
9:21 PM (IST) Nov 23, 2019
सलमान खान ने असीम को कराया चुप
सलमान खान असीम और सिद्धार्थ से बहुत नाराज हैं। इस दौरान असीम ने सफाई देने की कोशिश की, लेकिन सलमान ने उन्हें चुप करा दिया। इसके बाद सलमान ने सिद्धार्थ से कहा कि बाहर आ जाओ, फिर मुझे आजमा लेना।
-
9:19 PM (IST) Nov 23, 2019
सिद्धार्थ और असीम की लगी क्लास
सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक सेब और संतरे के पीछे दोनों में इस तरह से लड़ाई हुई, जैसे किसी की इज्जत पर बन आई है।
-
9:15 PM (IST) Nov 23, 2019
सलमान ने कहा- वो हिमांशी खुराना को बाहर निकाल देते
सलमान खान ने कहा कि अगर उनके हाथ में होता तो वो हिमांशी खुराना को घर से बाहर निकाल देते, क्योंकि उन्होंने बिना किसी वजह के शहनाज गिल को धक्का मारा।
-
9:12 PM (IST) Nov 23, 2019
सलमान खान का गुस्सा नहीं हो रहा है कम
सलमान खान ने घरवालों से कहा कि ये हफ्ता बिग बॉस के इतिहास में सबसे बेकार हफ्ता रहा। उन्होंने ये भी कहा कि अब वो कोई पर्सनल कनेक्शन नहीं रखेंगे।
-
9:08 PM (IST) Nov 23, 2019
घरवालों से नाराज हुए सलमान खान
सलमान खान उन घरवालों से नाराज हैं, जिन्होंने गालियां दी, एक-दूसरे से लड़ाई की। उन्होंने कहा कि पहले मुझे फर्क पड़ता था और मैं नसीहत भी देता था, लेकिन अब मैं कुछ नहीं बोलूंगा।
-
9:03 PM (IST) Nov 23, 2019
'टपोरी' गाने पर सलमान खान ने स्टेज पर ली एंट्री
सलमान खान ने 'टपोरी' गाने पर स्टेज पर एंट्री ली। इसके बाद सलमान ने सिद्धार्थ और असीम का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी लड़ाई में दोनों की गलती है। उन्होंने कहा कि वो उनके झगड़े में कुछ नहीं बोलेंगे, क्योंकि उन पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
-
8:38 PM (IST) Nov 23, 2019
सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज की लगेगी क्लास
पूरे हफ्ते लड़ाई-झगड़ा करने और एक-दूसरे के साथ हाथापाई करने पर सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज, हिमांशी खुराना, हिंदुस्तानी भाऊ समेत कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगेगी।
-
8:37 PM (IST) Nov 23, 2019
क्या सुल्तानी अखाड़े में जाएंगे सिद्धार्थ और असीम?
सलमान खान इस बार सुल्तानी अखाड़े में सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज को भेजना चाहते हैं, क्या होगा इसका अंजाम?
-
8:35 PM (IST) Nov 23, 2019
सलमान खान ने शेफाली जरीवाला की कैप्टेंसी पर उठाए सवाल
सलमान खान ने वीकेंड का वार में शेफाली जरीवाला की कैप्टेंसी पर कई सवाल उठाए। हालांकि, शेफाली ने सफाई देने की कोशिश की, लेकिन सलमान ने उनकी पोल खोल दी।
-
8:33 PM (IST) Nov 23, 2019
-
8:31 PM (IST) Nov 23, 2019