1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. माही विज का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ डिलीट? टीम ने भी साधी चुप्पी, 'बिग बॉस 20' में दिखाया रौद्र रूप

माही विज का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ डिलीट? टीम ने भी साधी चुप्पी, 'बिग बॉस 20' में दिखाया रौद्र रूप

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 08, 2026 02:34 pm IST,  Updated : Oct 08, 2026 02:34 pm IST

'बिग बॉस 20' में माही विज की यंग डीएसए के बीच कैप्टेंसी टास्क के दौरान जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला। इस झगड़े के दौरान माही विज ने यंग को जबरदस्त खरी-खोटी सुनाई। इस बीच एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट डिसेबल हो गया है।

mahhi vij- India TV Hindi
माही विज। Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY

माही विज इन दिनों रियेलिटी शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं, जिसे लेकर वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो के हालिया एपिसोड में माही विज का रौद्र रूप भी देखने को मिला, जहां कैप्टेंसी टास्क के दौरान वह इतनी भड़क उठीं की यंग डीएसए को जमकर खरी-खोटी सुनाई। दोनों के बीच तनातनी के बाद अब माही विज एक और वजह से चर्चा में हैं। माही का इंस्टाग्राम अकाउंट डिसेबल हो गया है। एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट सर्च करने पर या फिर इंस्टाग्राम आईडी लिंक पर क्लिक करने पर खाली पेज नजर आ रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या माही विज ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है?

टीम ने भी साधी चुप्पी

एक तरफ माही विज बिग बॉस 20 के घर के अंदर हैं तो दूसरी तरफ बाहर उनका इंस्टाग्राम अकाउंट डिसेबल हो चुका है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि माही विज का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया है या डिसेबल कर दिया गया है। हालांकि, एक्ट्रेस की टीम ने अब तक इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। माही के एक्स हसबैंड और एक्टर जय भानुशाली ने भी यूं एक्ट्रेस का अकाउंट डिसेबल होने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

माही विज ने कई बार ठुकराया था बिग बॉस का ऑफर

माही विज कई साल से इंडियन टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और टेलीविजन का जाना-माना नाम हैं। दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुकीं माही ने कई साल तक 'बिग बॉस' का ऑफर ठुकराने के बाद इस साल शो में एंट्री लेने के लिए हामी भरी थी। उन्होंने प्रीमियर डे पर ही बताया था कि लंबे समय से मेकर्स उन्हें शो के लिए अप्रोच कर रहे थे, लेकिन तब तक वह खुद को इस शो के लिए तैयार नहीं मान रही थीं। दूसरी तरफ माही विज ने जब से शो में एंट्री ली है, लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो में उनकी पर्सनल लाइफ, पुराने दोस्तों और तलाक को लेकर भी अक्सर नई-नई बातें सामने आती रहती हैं। शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने  अमन गांधी को 'नामर्द' कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया था।

माही विज का बॉसी अवतार

माही विज ने जैसे ही शो में एंट्री ली उनका बॉसी नेचर सबके बीच चर्चा का विषय बन गया। अमन गांधी से लेकर अरिश्फा खान तक, सभी ने इस चीज को लेकर आपत्ति जताई। जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं माही विज का व्यवहार भी बदलता नजर आ रहा है। हाल ही में आम्रपाली दुबे और लव गिल के साथ अपनी बहस को लेकर भी वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो उनके बेबाक अंदाज को लेकर उनकी साइड नजर आ रहे हैं। माही विज शो में आने से पहले अपने तलाक को लेकर भी चर्चा में थीं। जनवरी 2026 में ही माही और जय ने अपने तलाक का ऐलान किया था।

ये भी पढ़ेंः ScoutOp-लव गिल की वायरल क्लिप पर काश्वी हिरानंदानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैं इसे प्राइवेटली संभाल रही हूं'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।