मुंबई: काजोल के साथ शाहरुख खान की केमिस्ट्री सभी को पसंद है लेकिन अभिनेता को लगता है कि उनके सबसे छोटे बेटे अबराम उन दोनों की जोड़ी के प्रशंसक नहीं हैं। शाहरुख और काजोल एक बार फिर करीब 5 साल बाद आने वाली फिल्म 'दिलवाले' में साथ दिखेंगे।
वर्ष 2010 में आई फिल्म 'माई नेम इज खान' के बाद रोहित शेट्टी निर्देशित इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म से पर्दे पर यह जबर्दस्त जोड़ी की वापसी कर रही है।
इसे भी पढ़े:- शाहरुख-काजोल की 'दिलवाले' का मोहब्बत भरा क्लाइमेक्स हुआ REVEAL
यह पूछे जाने पर कि काजोल और उनकी जोड़ी के बारे में उनके बच्चे क्या सोचते हैं? इस पर शाहरुख ने कहा, हम लोग जो कुछ भी शूटिंग करते हैं रोहित हमें दिखाते हैं कि हमने उस दिन क्या शूटिंग की। फिल्म में एक दृश्य है जिसमें मुझे चोट लग जाती है और अबराम को लगता है कि यह काजोल के कारण हुआ। इससे वह काफी परेशान हो गया। उसने काजोल की ओर देखा और अपनी तोतली भाषा में कहा, "पापा तूथ गया।" (पापा टूट गया) मुझे लगता है कि उसके लिए हमारा मिलना अच्छा नहीं था।
दोनों ने यहां 'दिलवाले' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
काजोल ने कहा, हमने कभी खुद को गंभीरता से नहीं लिया। बस मस्ती करते हैं... और बहुत अच्छे दोस्त हैं, जो पर्दे पर भी साफ नजर आता है।
फिल्म का ट्रेलर 9 नवंबर को रिलीज किया जा चुका है।
फिल्म में शाहरुख और काजोल के अलावा वरुण धवन, कृति सेनन, जॉनी लीवर और बोमन इरानी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
फिल्म क्रिसमस के मौके पर 18 दिसंबर को संजय लीला की आगामी फिल्म बाजीराव मसेतानी से सिनेमाघरों में टकराएगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदारो में नजर आएंगे।
अगली स्लाइड में देखिए दिलवाले का ट्रेलर:-
Latest Bollywood News