A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दुबई से लौटकर पढ़ाई में बिजी हुए अबराम खान, गौरी खान ने शेयर की ये तस्वीर

दुबई से लौटकर पढ़ाई में बिजी हुए अबराम खान, गौरी खान ने शेयर की ये तस्वीर

गौरी ने इस पोस्ट में करण जौहर का भी जिक्र किया है, क्योंकि अबराम करण जौहर की लिखी बुक पढ़ रहे हैं, जिसका नाम ऑल ग्रोन अप है।

abram khan gauri khan - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM गौरी खान ने शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान दुबई से वापस मुंबई लौट आए हैं। उनके साथ पत्नी गौरी खान और दोनों बेटे आर्यन और अबराम भी घर आ चुके हैं। वहां से लौटने के बाद अबराम पढ़ाई में व्यस्त हो गए हैं और ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद गौरी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर बताया है। हालांकि, अबराम जो किताब पढ़ते दिखाई दे रहे हैं वो मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की लिखी बुक है। 

गौरी खान ने एक फोटो शेयर की, जिसमें वो अबराम को किताब पढ़ाती दिख रही हैं। दोनों समुंदर के किनारे बने अपने घर (मन्नत) की छत पर बैठे हैं। गौरी ने इस पोस्ट में करण जौहर का भी जिक्र किया है, क्योंकि अबराम करण जौहर की लिखी बुक पढ़ रहे हैं, जिसका नाम ऑल ग्रोन अप है।

गौरी खान ने शेयर किया अपना 13 साल पुराना लुक, कहा- मुझे ये पसंद है...  

करण जौहर ने भी इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'अबराम'। साथ में दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं। 

बता दें कि शाहरुख खान अपने परिवार के साथ दुबई में थे। वो वहां आयोजित हो रहे आईपीएल मैच 2020 में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करने पहुंचे थे। एसआरके ने अपना जन्मदिन भी दुबई में ही मनाया।

शाहरुख खान ने अपने बर्थडे के खास मौके पर फैंस के नाम संदेश देते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था, जो खूब वायरल हुआ था।  

 

 

Latest Bollywood News