1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गौरी खान ने शेयर किया अपना 13 साल पुराना लुक, कहा- मुझे ये पसंद है...

गौरी खान ने शेयर किया अपना 13 साल पुराना लुक, कहा- मुझे ये पसंद है...

 Published : Nov 06, 2020 02:42 pm IST,  Updated : Nov 06, 2020 02:42 pm IST

गौरी खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी और परिवार की फोटोज या वीडियो शेयर करती रहती हैं।

gauri khan old look- India TV Hindi
गौरी खान ने अपना पुराना लुक किया शेयर  Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने अपने पुराने दिनों को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सालों पुरानी फोटो शेयर की है और बताया है कि उन्हें अपना ये लुक याद है और काफी पसंद भी है। 

इस तस्वीर में गौरी ने ब्लू कलर की स्कर्ट और ग्रे रंग का टॉप पहना हुआ है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टेटस पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "ओह्ह, मुझे ये लुक याद है। स्टाइल 2007.. मुझे इससे प्यार है।" गौरी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

Pics: शाहरुख खान-गौरी खान की वेडिंग एनिवर्सिरी, इन 8 तस्वीरों में देखिए इनकी बॉन्डिंग

gauri khan old look
Image Source : INSTAGRAM गौरी खान ने शेयर किया पुराना लुक

बता दें कि गौरी खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी और परिवार की फोटोज या वीडियो  शेयर करती रहती हैं। 

इस समय शाहरुख, गौरी और उनके बच्चे दुबई में हैं। वो अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करने वहां गए हैं। खान परिवार को कई बार स्टेडियम में टीम को सपोर्ट करते देखा गया है। शाहरुख ने हाल ही में अपना जन्मदिन भी वहीं पर मनाया है। 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन