1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब एक्शन स्टार जैकी चैन से मिले दबंग सलमान खान

...जब एक्शन स्टार जैकी चैन से मिले दबंग सलमान खान

जैकी चैन इन दिनों अपनी भारतीय-चीनी फिल्म ‘कुंग फू योगा’ को लेकर चर्चा में हुए हैं। सोमवार को वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंचे हैं। यहा उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से मुलाकात की।

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय दिग्गज अभिनेता और एक्शन स्टार जैकी चैन इन दिनों अपनी भारतीय-चीनी फिल्म ‘कुंग फू योगा’ को लेकर चर्चा में हुए हैं। सोमवार को वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंचे हैं। यहा उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से मुलाकात की। सलमान ने सोमवार को जैकी चैन के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों कलाकार पांडा खिलौने के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़े:-

इससे पहले सलमान ने उनके 'दबंग' सह-कलाकार सोनू सूद को इस फिल्म में लेने के लिए जैकी चैन का आभार व्यक्त किया था। वहीं सोनू ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "भाई सलमान खान आपके लिए एक सरप्राइज है। जल्द ही भारत में मिलते हैं। पांडेजी हम आ रहे हैं। जैकी चैन।"

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत में यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच तीन फिल्म समझौतों पर करार किया गया था और 'कुंग फू योगा' इसी समझौते का हिस्सा है। फिल्म में जैकी चैन के अलावा बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, दिशा पटानी और अमायरा दस्तूर भी प्रमुख भूमिकाएं निभाते हुए नजर आ रहे हैं। स्टेनली टोंग को निर्देशन में बनी इस एक्शन कॉमेडी फिल्म की शूटिंग भारत, दुबई और बीजिंग में हुई है।

Latest Bollywood News