मुंबई: मुंबई फिल्म जगत में संघर्ष कर रहे एक्टर अक्षत उत्कर्ष की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। 26 साल के अक्षत 27 सितंबर को अंधेरी में मौजूद फ्लैट में मृत पाए गए। उनकी रूम पार्टरन स्नेहा चौहान ने इस निधन की जानकारी एक्टर के परिवार को दी है। सिकंदरपुर में अक्षत का अंतिम संस्कार किया गया। उनके चाचा विक्रांत किशोर ने इसे हत्या का मामला बताया है। जहां पुलिस ने इस मामले को खुदकुशी बताया है वहीं अक्षत के चाचा विक्रांत किशोर का आरोप है कि ये मर्डर का मामला है। चाचा ने अक्षत की रूम पार्टनर स्नेहा पर आरोप लगयाा है।
चाचा का आरोप है कि अक्षत 6.2 फीट लंबा था और उतना लंबा आदमी उस कमरे में खुदकुशी नहीं कर सकता, उनका आरोप है कि हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई है। बता दें, अक्षत मुंबई के अंधेरी वेस्ट, गोकुल बिल्डिंग में रहते थे, उनके साथ उनकी लिव इन पार्टनर स्नेहा चौहान भी रहती थी। पिता ने कहा कि उसने 27 सितंबर को रात 9 बजे कॉल किया तो उस वक्त हम सभी श्रीकृष्णा देख रहे थे उसने कुछ बात करने को कहा तो हमने उससे थोड़ी देर में कॉल करने को कहा और जब हमने बाद में कॉल किया तो उसका जवाब नहीं आया, थोड़ी देर बाद स्नेहा ने कॉल करके खुदकुशी की जानकारी दी।
अक्षत उत्कर्ष अपने एकलौता बेटा था और 2018 से मुंबई में स्ट्रगल कर रहे थे। पिछले 6 महीने से वो गर्लफ्रेंड के साथ रहते थे।
Latest Bollywood News