A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुए रितेश देशमुख

OMG! चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुए रितेश देशमुख

अभिनेता रितेश देशमुख को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। रितेश ये चोरी करने किसी और के घर नहीं बल्कि अभिनेता विवेक ओबरॉय के घर पहुंचे थे।

vivek retiesh bank chor- India TV Hindi
vivek retiesh bank chor

मुंबई: अभिनेता रितेश देशमुख को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। रितेश ये चोरी करने किसी और के घर नहीं बल्कि अभिनेता विवेक ओबरॉय के घर पहुंचे थे।

विवेक रात को घर में सो रहे थे, अचानक उन्हें महसूस हुआ कि कोई चोर उनके घर पर है। विवेक ने नकाबपोश चोर को काबू में कर लिया। आनन-फानन में विवेक ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने जब नकाब हटाया तो पता चला ये तो रितेश देशमुख हैं।

दरअसल ये सब मजाक था और अपनी आने वाली फिल्म के ‘बैंक चोर’ की प्रमोशन का हिस्सा था। विवेक और रितेश दोनों ने ये नाटक बैंक चोर के प्रचार के लिए किया। फिल्म में रितेश चोर की भूमिका में हैं वहीं विवेक ओबरॉय सीबीआई ऑफिसर अमजद खान के रोल में हैं।

फिल्म में रितेश और विवेक के अलावा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 16 जून को बड़े परदे पर रिलीज होगी।

​इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News