1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कमल हासन के घर में लगी आग, बाल-बाल बचे कमल

कमल हासन के घर में लगी आग, बाल-बाल बचे कमल

 Published : Apr 08, 2017 10:13 am IST,  Updated : Apr 08, 2017 10:13 am IST

अभिनेता और निर्देशक कमल हासन के घर में कल रात भयानक आग लग गई थी। हादसे में कमल हासन बाल-बाल बच गए। कमल ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी।

kamal hassan- India TV Hindi
kamal hassan Image Source : PTI

चेन्नई: अभिनेता और निर्देशक कमल हासन के घर में कल रात भयानक आग लग गई थी। हादसे में कमल हासन बाल-बाल बच गए। कमल ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। कमल ने बताया कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।

हासन ने ट्वीट करके लिखा, ‘’मेरे स्टाफ का शुक्रिया। घर पर लगी आग से बाल-बाल बचा। फेफड़ों तक धुआं पहुंच गया था। मैं तीसरी मंजिल से नीचे आया। अब सुरक्षित हूं, किसी को भी चोट नहीं आई है।"

उन्होंने प्यार और शुभकामानाओं के लिए अपने प्रशंसकों का आभार भी जताया।

आग किस वजह से लगी कमल ने इसका जिक्र नहीं किया है। कमल की दोनों बेटियों श्रुति हासन और अक्षरा हासन अभिनेत्रियां हैं। हासन की दोनों बेटियां उनकी एक्स वाइफ सारिका से हैं। सारिका और कमल हासन का तलाक हो चुका है।

कमल हासन के बड़े भाई चंद्र हासन का हाल ही में निधन हुआ था।

कमल हासन ने कई यादगार फिल्में दी हैं। अपने चार दशक लंबे करियर में कमल ने 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। कमल ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी फिल्में की हैं।

​इसे भी पढ़ें:

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन