मुंबई: बाहुबली फेम तमन्ना भाटिया ने मुंबई में एक शानदार घर खरीदा है। तमन्ना भाटिया ने ये घर 4.56 करोड़ रुपये में बिल्डर समीर भोजवानी से खरीदा है। ये डील पिछले महीने ही फाइनल हुई थी। तमन्ना ने रजिस्ट्रेशन के लिए ही 99 लाख की स्टाम्प ड्यूटी दी है। तमन्ना भाटिया ने जो घर खरीदा है वो जुहू-वर्सोवा के लिंक रोड में बना है। तमन्ना ने जो घर लिया है वो 14वें फ्लोर पर है। यहां तमन्ना को दो कारों की पार्किंग भी मिली है। तमन्ना इतना महंगा घर लेने के बाद अब 2 करोड़ और देकर घर का इंटीरियर भी करवाएंगी। सिर्फ तमन्ना भाटिया ही नहीं बॉलीवुड में तमाम ऐसे सिलिब्रिटीज हैं जो महंगे महंगे घरों में रहते हैं। इस लिस्ट में दीपिका से लेकर प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर तक का नाम है।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल यूं तो विदेश में बसी हैं। लेकिन मुंबई में भी प्रियंका चोपड़ा का एक शानदार घर है। इस घर की कीमत करीब 100 करोड़ है।
अनुष्का शर्मा
साल 2016 में अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली संग मिलकर मुंबई में एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा था। 7171 स्कवायर में बने इस अपार्टमेंट की कीमत 34 करोड़ रुपये है।