1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 8 साल बाद एक बार फिर साथ नज़र आएंगे सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी, शुरु होने वाली है 'दबंग 3' की शूटिंग

8 साल बाद एक बार फिर साथ नज़र आएंगे सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी, शुरु होने वाली है 'दबंग 3' की शूटिंग

सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की जोड़ी एक करीब 8 साल बाद साथ नज़र आने वाली है।

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा- India TV Hindi
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा

Salman Khan and Sonakshi Sinha: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज़ खान जल्द ही सुपरहिट फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग शुरु करने जा रहे हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान एक बार फिर एक साथ नज़र आने वाले हैं। यह दोनों सितारे इससे पहले फिल्म 'दबंग' और 'दबंग 2' में एक साथ नज़र आए थे। यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थीं।

सोनाक्षी सिन्हा क्रोम पिक्चर्स की 15वीं एनिवर्सरी और अपनी फिल्म ‘बधाई हो’ की कामयाबी के बाद एक पार्टी में शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘दबंग 3’ को लेकर कहा कि इस फिल्म की शूटिंग को शुरु करना उनके लिए घर वापसी जैसा होगा क्योंकि उन्होंने इसी फ्रेंचाइजी की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था।

इस फिल्म को लेकर सोनाक्षी ने कहा कि 'दबंग 2' के बाद उन्होंने काफी लंबा समय लिया लेकिन अब वह अपनी नई फिल्म को लेकर बेहद खुश हैं और उन्होनें इसकी इसके लिए सभी तैयारियां शुरु कर दी हैं। जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो जाएगी। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म ‘दबंग’ से डेब्यू किया था। जिसमें उन्होंने रज्जो का किरदार निभाया था। इस फिल्म में रज्जो और चुलबुल पांडे यानि सलमान खान की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।

इस फिल्म के बाद सोनाक्षी राओड़ी राथौड़, जोकर, हिम्मतवाला, दबंग 2, ऑल इज़ वैल, तेवर, यमला पगला दीवाना, बुलेट राजा जैसी कई फिल्में में नज़र आई। वहीं साल 2019 में कलंक, मिशन मंगल, दबंग 3 के अलावा टोटल धमाल में आइटम सॉंग करती नजर आएंगी।

बाकी खबरों के लिए यहें क्लिक करें-

अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर स्टारर 'टोटल धमाल' ट्रेलर रिलीज

Uri Box Office Collection Day 10: 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की कमाई हुई 100 करोड़ के पार

अजय देवगन, माधुरी दीक्षित ने शेयर किया 'टोटल धमाल' का पोस्टर, शेर, हाथी के साथ रैंप वॉक करते आएं नजर

Latest Bollywood News