1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर स्टारर 'टोटल धमाल' ट्रेलर रिलीज

अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर स्टारर 'टोटल धमाल' ट्रेलर रिलीज

 Published : Jan 21, 2019 12:23 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 02:40 pm IST

अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर स्टारर 'टोटल धमाल' का ट्रेलर आज दोपहर 2 बजे रिलीज किया जाएगा। इससे पहले फिल्म की कई पोस्टर्स शेयर किये गए हैं। जैसा कि इन पोस्टर्स को देखकर आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म काफी मजेदार, धमाकेदार और शानदार होने वाला है।

Total Dhamaal- India TV Hindi
Total Dhamaal

नई दिल्ली: अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर स्टारर 'टोटल धमाल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया।  ट्रेलर वीडियो काफी मजेदार है अजय, अरसद, अनिल कभी शेर, कभी बंदर तो कभी सांप से सामना करते हुए देख सकते हैं। ट्रेलर में मजेदार सीन, डॉयलोग्स, और मस्ती-मजाक आपको आपको काफी मजा आने वाला है। इससे पहले फिल्म की कई पोस्टर्स शेयर किये गए हैं। जैसा कि इन पोस्टर्स को देखकर आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म काफी मजेदार, धमाकेदार और शानदार होने वाला है। पोस्टर में फिल्म के सभी स्टार कास्ट का लुक और अंदाज काफी देखने लायक है।

फिल्म में एक्शन सीन, थोड़ा ड्रामा, थोड़ी कॉमेडी, थोड़ा रोमांस भी था। वहीं फिल्म के गाने भी खूब हिट हुई थे। बता दें कि इससे पहले फिल्म को लेकर अजय देवगन तीन पोस्टर और शेयर कर चुके हैं। जिनमें से वह एक फोटो में बंदरिया के साथ नजर आए थे। कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल' के अब तक कई पोस्टर्स जारी हो चुके हैं। पोस्टर में एक्टर्स जानवरों के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि एक्टर्स जंगल में खो गए हैं। 'टोटल धमाल' धमाल सीरिज की तीसरी कड़ी है। फिल्म में इस बार माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं।

टोटल धमाल को इंद्र कुमार डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया और  प्रीतम चक्रवर्ती होंगे। जबकि फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी,जावेद जाफरी, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता और अनिल कपूर कॉमेडी करते नजर आएंगे। फिल्म 22 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन