A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बहन आहना ने दिया सरप्राइज, फिर की गई एशा की गोरभराई

बहन आहना ने दिया सरप्राइज, फिर की गई एशा की गोरभराई

एशा देओल जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हाल ही में उनकी गोदभराई की रस्म का आयोजन किया गया था। इस पूरी रस्म की मेजबानी उनकी बहन आहना देओल ने की थी। इसके लिए एशा ने अपनी छोटी बहन को धन्यवाद भी दिया।

Esha Deol- India TV Hindi
Esha Deol

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री एशा देओल जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हाल ही में उनकी गोदभराई की रस्म का आयोजन किया गया था। इस पूरी रस्म की मेजबानी उनकी बहन आहना देओल ने की थी। इसके लिए एशा ने अपनी छोटी बहन को धन्यवाद भी दिया। हाल ही में एशा ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह पति भरत को चूमती हुई नजर आ रही हैं। एशा द्वारा मंगलवार को पोस्ट की गई इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "इतनी मजेदार व शानदार गोदभराई के लिए आहना आपका शुक्रिया।"

आहना ने अपने मित्र वरुण कपूर के साथ 27 अगस्त को पार्टी रखी थी। पार्टी की थीम 70-90 दशक के संगीत पर आधारित थी। पार्टी के लिए लैवेंडर थीम के निमंत्रण पत्र, गुब्बारे, फूलों, विभिन्न प्रकार की मिश्रित कैंडी और कई चीजों का संयोजन किया गया था। (विवादित शो 'पहरेदार पिया की' आखिरकार हो गया बंद)

आहना ने एक बयान में कहा, "मैं एशा के लिए ऐसा करना चाहती थी, क्योंकि उसने मेरे लिए एक आश्चर्यजनक गोदभराई का आयोजन किया था। इसलिए मैंने उसके लिए यह करने का फैसला किया। बहनों के रूप में यह हमारे जीवन के मजेदार क्षण हैं। भरत के लिए शुभकामना, जिन्होंने मुझे एशा के गाउन का माप और उसके लिए गुपचुप तरीके से यह पार्टी आयोजन करने में मदद की।"

Latest Bollywood News