A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरा खान को पसंद नहीं आमिर खान का बेटा कहलाना, यूजर को दिया ऐसा जवाब

इरा खान को पसंद नहीं आमिर खान का बेटा कहलाना, यूजर को दिया ऐसा जवाब

आमिर खान की बेटी इरा खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन किया। इस दौरान एक यूजर ने उन्हें आमिर खान का बेटा कहकर बुलाया। ये सुनकर इरा को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा और उन्होंने यूजर को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

amir khan and aira khan - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KHAN.IRA आमिर और आयरा खान 

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। वो आए दिन अपने फैंस के साथ लाइव सेशन करती रहती हैं। हाल ही में इरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन कंडक्ट किया। इसी दौरान एक यूजन ने कमेंट के जरिए उन्हें 'आमिर खान का बेटा' कहकर बुलाया। ये सुनकर उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा और उन्होंने यूजर को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। 

ताहिरा कश्यप ने शेयर की आयुष्मान खुराना की अनसीन फोटो, कहा-चाय, किताब...

यूजर को जवाब देते हुए इरा ने कहा-' मैं उनकी बेटी हूं, लेकिन क्या यह जेंडर नाउन्स हैं भी? और क्यों हैं? बता दें कि इरा खान अपने पिता की तरह एक्टर नहीं बनना चाहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है। आईर ने यूरिपेड्स मीडिया 2019 नाम के प्ले को डायरेक्ट किया था, जिसमें हेजल कीच लीड रोल में थी। 

इससे पहले इरा ने स्विमिंग पूल के किनारे चेयर पर बैठे हुए एक तस्वीर शेयर किया था। जिसमें वो काफी चिल नजर आ रही थीं। फोटो शेयर करते हुए इरा ने कैप्शन में लिखा था- 'मुझे डर है कि मैं असलियत में एक कुर्सी नहीं'। 

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास को मिली अस्पताल से छुट्टी, शूटिंग के वक्त हुए थे घायल

 

Latest Bollywood News