1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय बच्चन ने पूरी की मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन -1' की शूटिंग, फैंस के बीच शेयर किया खास पोस्टर

ऐश्वर्या राय बच्चन ने पूरी की मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन -1' की शूटिंग, फैंस के बीच शेयर किया खास पोस्टर

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन -1' की शूटिंग को पूरा कर लिया है। अभिनेत्री ने फिल्म का पोस्टर भी अपने चाहने वालों के बीच शेयर किया है।

Aishwarya Rai Bachchan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/AISHWARYA RAI BACHCHAN ऐश्वर्या राय बच्चन ने पूरी की मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन -1' की शूटिंग, फैंस के बीच शेयर किया खास पोस्टर

मणिरत्नम की मचअवेटेड फिल्म पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग को आखिरकार ऐश्वर्या राय बच्चन पूरी कर ली है। रविवार की सुबह, अभिनेत्री ने फिल्म के पूरा होने पर एक नए पोस्टर को रिलीज किया है। अभिनेत्री ने इस पोस्टर को शेयर कर निश्चित रूप से फैंस के दिलों में दिलचस्पी जगाई है।

पोन्नियिन सेलवन -1, नाम वाले नए पोस्टर में दावा किया गया है कि इस ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज का पहली कड़ी साल 2022 की गर्मियों में रिलीज़ की जाएगी। ऐश्वर्या राय बच्चन ने पोस्टर को साझा करते हुए दिल के इमोटिकॉन्स का इस्तेमाल किया। पोस्टर पर 'फिल्मिंग कंप्लीट' का भी जिक्र है। 

यहां देखें ऐश्वर्या राय बच्चन का पोस्ट

ईटाइम्स के सूत्रों के मुताबिक, "फिल्म की आखिरी शूटिंग इस हफ्ते की शुरुआत में पोलाची में हुई थी, जब कार्थी के घोड़े की सवारी करने वाले सीन्स को फिल्माया गया था। अभिनेता ने गुरुवार को खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म में अपनी भूमिकाओं के लिए फिल्मांकन पूरा कर लिया है। मणिरत्नम और उनकी टीम ने शुक्रवार को कुछ पैचवर्क सीन्स को रिकॉर्ड करने के बाद पूरी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें दो दर्जन से अधिक मशहूर अभिनेता शामिल हैं।"

बड़े पात्रों में ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, जयम रवि, विक्रम, त्रिशा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धूलिपाला, प्रभु, सरथ कुमार, जयराम, प्रकाश राज, जयचित्र, रहमान, विक्रम प्रभु, अश्विन काकामानु, विजय येसुदास, लाल, किशोर, निहालगल रवि, रियाज खान, मोहन रमन, अर्जुन चिदंबरम, बाबू एंटनी, विनोदिनी, बालाजी शक्तिवेल, पार्थिबन और नासिर शामिल हैं। 

Latest Bollywood News