1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या के पिता की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

ऐश्वर्या के पिता की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय की तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके पिता की तबियत इस साल की शुरुआत से ही कुछ ठीक नहीं है। फिलहाल वह आई.सी.यू. में एडमिट हैं। ऐश पिता से मिलने...

aishwarya Rai Bachchan- India TV Hindi
aishwarya Rai Bachchan

मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय की तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके पिता की तबियत इस साल की शुरुआत से ही कुछ ठीक नहीं है। फिलहाल वह आई.सी.यू. में एडमिट हैं। ऐश पिता से मिलने के लिए पति अभिषेक बच्चन के साथ हॉस्पिटल पहुंची। इस दौरान ऐश के ससुर और महानायक अमिताभ बच्चन भी उनके पिता को देखने के लिए अस्पताल गए। इससे पहले भी ऐश के पिता अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। तब वह अकेले ही उनसे मिलने के लिए हॉस्पिटल गई थीं।

खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि इस साल की शुरुआत में भी ऐश्वर्या के पिता की तबीयत खराब हो गई थी। इस समय वह दुबई जा रही थीं और पिता की हालत की खबर मिलते ही वह आधे रास्ते से वापस आ गईं। तब वह पति अभिषेक और बेटी अराध्या के साथ दुबई रवाना हुई थीं।

aishwarya Rai Bachchan
aishwarya Rai Bachchan

ऐश्वर्या का प्रचार कार्य देखने वाले अधिकारी (पब्लिसिस्ट) ने कहा कि उनके पिता कृष्णराज राय को उपनगरीय बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पब्लिसिस्ट ने हालांकि कोई और ब्यौरा नहीं दिया। अस्पताल के बाहर खड़े ऐश और अभिषेक काफी परेशान दिखाई दे रहे थे।

aishwarya Rai Bachchan

बता दें कि ऐश और अभिषेक इन दिनों फिल्म 'गुलाब जामुन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में ये दोनों एक बार फिर 7 साल के बाद साथ काम करते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News