A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन और काजोल ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा 60 करोड़ का आलीशान बंगला

अजय देवगन और काजोल ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा 60 करोड़ का आलीशान बंगला

अभिनेता अजय देवगन और काजोल ने मुंबई में करोड़ों का एक नया बंगला खरीदा है। ये बंगला एक्टर के मौजूदा घर 'शांति' से कुछ ही दूरी पर है।

ajay kajol- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KAJOL अजय-काजोल 

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर अकसर चर्चा में बने रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड कलाकारों के नए आलीशान घर लेने की खबरें लगातार आ रही हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, अर्जुन कपूर के बाद अब अभिनेता अजय देवगन और काजोल भी शामिल हो गए हैं। एक्टर ने मुंबई में करोड़ों का एक नया बंगला खरीदा है। जुहू की पॉश सोसाइटी में स्थित अजय देवगन के इस बंगले की कीमत 60 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन ने पूरा किया 52 साल का सफर

अजय-काजोल ने खरीदा आलीशान बंगला

जानकारी के मुताबिक अजय देवगन ने जुहू में स्थित अपने मौजूदा घर 'शांति' से कुछ ही दूरी पर नया बंगला लिया है। ये बंगला 5310 स्कवायर फ़ुट का है। कहा जा रहा है कि अजय पिछले 1 साल से नए बंगले की तलाश में थे और अब उनकी ये तलाश पूरी हो गई है ।

अजय के पड़ोस में अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, धमेंद्र और अमिताभ बच्चन के भी बंगले हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने भी 31 करोड़ का एक नया डुप्लेक्स खरीदा है। महानायक ने दिसंबर 2020  में ये प्रॉपर्टी खरीदी थी, लेकिन इसे अप्रैल 2021 में रजिस्‍टर कराया गया है। 5184 वर्गफुट एरिया वाले इस डुप्लेक्स के लिए उन्‍होंने 62 लाख रुपये की स्‍टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर ने भी बांद्रा में फ़्लैट खरीदा जिसकी कीमत 20 करोड़ रु बताई जा रही है

पढ़ें एंटरटेनमेंट से जुड़ी अन्य खबरें- 

सुपर डांसर 4: नीलम कोठारी और गोविंदा 20 साल बाद साथ आए नजर, 'आपके आ जाने से' गाने पर किया डांस
 

विद्या बालन की फिल्म 'शेरनी' का नया टीज़र रिलीज़, ट्रेलर 2 जून को होगा रिलीज

Latest Bollywood News