नई दिल्ली: रणबीर कपूर के अभिनय से सजी करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। इसके जारी होते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा। यूट्यूब पर यह अब तक 50 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म में रणबीर के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और फवाद खान भी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। लेकिन जहां एक तरफ इस टीजर को खूब पसंद किया जा रहा है वहीं इसे लेकर अभिनेता अजय देवगन परेशानी में आ गए हैं। दरअसल बॉलीवुड में जब दो बड़े सितारों की फिल्में एक ही समय पर रिलीज होती हैं तो अक्सर उनकी नींदे तब तक के लिए उड़ ही जाती हैं जब तक फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक न दे दें। दरअसल अजय देवगन पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी फिल्म 'शिवाय' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
इसे भी पढ़े:-
अजय ने कुछ वक्त पहले ही अपनी फिल्म 'शिवाय' का ट्रेलर जारी किया था और इसे भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब 'ऐ दिल है मुश्किल' को भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। बता दें कि ये दोनों ही फिल्में दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में एक दूसरे से टकराएंगी।
अजय ने ऐ दिल है मुश्किल है टीजर रिलीज होने के बाद ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह सोफे पर सोते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, "रिलेक्स्ड"। अब क्या वह अपनी फिल्म को लेकर वाकई रिलेक्स्ड हैं या माजरा कुछ और ही है? क्या 'शिवाय' के साथ 'ऐ दिल है मुश्किल' के क्लैश को लेकर उनकी नींद उड़ी हुई है। या फिर अजय देवगन इस बात से बिल्कुल बेफिक्र हैं? अब इस बात का जवाब तो वहीं ज्यादा अच्छी तरह दे सकते हैं।
वैसे रणबीर कपूर की पिछले दिनों आई फ्लॉप फिल्मों के बाद कहा जा सकता है कि उन्हें अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें होंगी।
Latest Bollywood News