मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता-फिल्मकार अजय देवगन की पिछले दिनों रिलीज ही फिल्म ‘शिवाय’ को हाल ही में 64वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभावों के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा है कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है। पुरस्कार जीतने के बाद अजय ने कहा, "मुझे खुशी है कि हमारी फिल्म 'शिवाय' के लिए हमारे नवीन पॉल के NYVFXWLA को सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभावों के लिए प्रतिष्ठित 64वां राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।"
उन्होंने कहा, "नवीन और पूरी टीम को बधाई। मैं सम्मानीय निर्णायक मंडल का आभारी हूं, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि मैं इस फैसले से बिल्कुल हैरान नहीं हूं। यह फिल्म इस जीत की हकदार थी।" उल्लेखनीय है कि यह फिल्म पिछले साल दिवाली के मौके पर रिलीज की गई थी। अजय की इस फिल्म के साथ करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' भी रिलीज हुई थी। हालांकि दोनों फिल्म को एक साथ पर्दे पर रिलीज होने की वजह से बॉक्स ऑफिस पर भारी नुकसान झेलना पड़ा था। दोनों ही फिल्म बड़े बजट की थीं।
64वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में अजय की इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार को फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। वहीं सोनम कपूर की फिल्म नीरजा को भी बेस्ट फिल्म का अवार्ड दिया गया।
Latest Bollywood News