नई दिल्ली: अजय देवगन अभिनय से सजी फिल्म 'शिवाय' का एक और पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म में सायेशा सहगल मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इस पोस्टर में उनका पहला लुक जारी किया गया है। इसमें सायेशा काफी शानदार नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को फिल्म की ऑफिशियल साइट पर शेयर किया गया है। सायेशा ने भी इसे साझा करते हुए इसके साथ कैप्शन लिखा, "शिवाय से ये मेरा पहला लुक है। आप सभी का आशिर्वाद चाहिए।"
इसे भी पढ़े:- बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की सायेशा ने ये कहकर की तारीफ
आखिर सलमान खान को क्यों हैं सायरा बानो की नातिन में इतनी दिलचस्पी
सायेशा इस फिल्म में अजय देवगन के साथ मुख्य अभिनेत्री के तौर पर देखी जाएंगी। इस फिल्म में अजय ने अभिनय करने के साथ इसके निर्माता भी हैं। यह उनके निर्देशन में बनने वाली दूसरू फिल्म है। इससे पहले वह अपने निर्देशन में साल 2008 में 'यू मी और हम' बना चुके है। सायेशा इस फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रही है। सायेशा बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन हैं।
इससे पहले फिल्म के कई पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं जिसमें अजय स्टंट करते हुए दिख रहे थे। फिल्म की शूटिंग मसूरी के छावनी शहर लैंडौर से शुरु की गई थी। इसके बाद हैदराबाद में भी फिल्में के कुछ सीन शूट किए गए हैं। फिल्म के सबसे ज्यादा शूटिंग बुल्गारिया में की गई है। इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि यह अजय देवगन की ड्रीम फिल्म है। उनके फैंस उनकी इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Latest Bollywood News