1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की सायेशा ने ये कहकर की तारीफ

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की सायेशा ने ये कहकर की तारीफ

 Published : May 31, 2016 08:27 pm IST,  Updated : May 31, 2016 08:28 pm IST

अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही अभिनेत्री सायेशा सेहगल ने हाल ही में उनकी काफी सराहना की है।

ajay- India TV Hindi
ajay

मुंबई: अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘शिवाय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सायेशा भी नजर आने वाली हैं। वह इस फिल्म से अपने बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। सायेशा अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हाल ही में सायेशा ने फिल्म और अपने सह-अभिनेता अजय देवगन के बारे में बात करते हुए कहा है कि, वह खुश हैं कि उन्हें अपनी पहली फिल्म में अभिनेता अजय देवगन के साथ काम करने का मौका मिला। सायेशा ने कहा कि अजय के साथ काम करना उनके लिए सीखने का शानदार अनुभव रहा।

इसे भी पढ़े:- आखिर सलमान खान को क्यों हैं सायरा बानो की नातिन में इतनी दिलचस्पी

इस फिल्म में फिर साथ-साथ नज़र आएंगे अजय और बिग बी

अजय ने ‘अबीगेल’ को दिए 2000 खिलौने

सायेशा ने एक बयान में कहा, "मैं खुश हूं कि मुझे अजय देवगन जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने का मौका मिला। वह पूरी तरह से पेशेवर हैं और 'शिवाय' में उनके साथ काम करना सीखने के लिहाज से शानदार अनुभव रहा।" सायेशा ने कहा, "मुझे यह मौका देने के लिए मैं उनकी आभारी हूं।" अजय के निर्देशन में बनी यह फिल्म मारधाड़ के दृश्यों से भरपूर है। आकर्षक पृष्ठभूमि में बनी इस फिल्म की कहानी भी काफी दिलचस्प है।

सायेशा ने इससे पहले भी अजय की तारीफ करते हुए कहा था कि, "अजय सर कई सालों से फिल्मों में काम कर रहे हैं। वह काफी अनुभवी हैं, लिहाजा वह बखूबी जानते हैं कि उन्हें कलाकारों से कैसा अभिनय चाहिए। वह कलाकारों से सर्वश्रेष्ठ काम लेना जानते हैं और यही चीज उन्हें एक कलाकार का निर्देशक बनाती है। वह बहुत ही प्रतिभाशाली निर्देशक हैं।"

फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया, हैदराबाद और उत्तराखंड में पहाड़ों के मनोरम स्थलों पर की गई है। फिल्म में अजय, सायेशा के अलावा अबिगेल एमेस और एरिका कर जैसे अन्य सितारे भी अह्म किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन