1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस फिल्म में फिर साथ-साथ नज़र आएंगे अजय और बिग बी

इस फिल्म में फिर साथ-साथ नज़र आएंगे अजय और बिग बी

 Published : Apr 21, 2016 08:05 pm IST,  Updated : Apr 21, 2016 08:05 pm IST

हाल ही में खबर आई है कि बाबरी मस्जिद कांड पर भी फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और अजय देवगन मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

ajay- India TV Hindi
ajay

नई दिल्ली: बॉलीवुड में एक कई सच्ची घटनाओं और मुद्दों पर फिल्में बन चुकी हैं। अब हाल ही में खबर आई है कि बाबरी मस्जिद कांड पर भी फिल्म बनने जा रही है। खबर आ रही है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और अजय देवगन मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। ये दोनों एक बार फिर से पहलाज निहलानी के आगामी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। फिल्म को बाबरी मस्जिद कांड जैसे संवेदनशील राजनैतिक और धार्मिक मामले पर बनाया जा रहा है। खबरों की मानें तो अजय और अमिताभ दोनों ने ही इस फिल्म को लेकर पहलाज निहलानी से मुकालात की है।

इसे भी पढ़े:- पनामा पेपर्स: नए आरोप को भी अमिताभ बच्चन ने किया खारिज

खबरों के अनुसार अजय को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है और वह अब इसके लिए अपनी डेट तय करने में लगे हैं। फिल्म पर इसी साल जुलाई या अगस्त तक काम शुरु किया जा सकता है। इस फिल्म के लेखक लोकप्रिय निर्देशक एस.एस. राजामौली के पिता के.वी. विजेन्द्र प्रसाद हैं। इनकी फिल्म बाहुबली की सफलता में काफी बड़ा योगदान था।

ऐसा पहली बार होगा नहीं जब अमिताभ और अजय साथ में पर्दे पर अभिनय करते हुए नजर आएंगे। ये दोनों इससे पहले 'खाकी', 'मेजर साहब', 'मोहब्बतें' और 'सत्याग्रह' में भी काम कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन